हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE Raw में होगा Roman Reigns के भाइयों का टाइटल मैच, इन 3 तरीकों से हो सकता है मुकाबले का अंत

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को द उसोज़ के खिलाफ दांव पर लगाएंंगे. मैच में बवाल होने की पूरी उम्मीद है. कुछ चौंकाने वाले तरीकों से इस मुकाबले का अंत हो सकता है.

विज्ञापन
क्या द उसोज़ बनेंगे नए चैंपियंस?

World Tag Team Title: 2025 का WWE Raw का आखिरी एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने इसे शानदार बनाने के लिए पहले से कुछ ऐलान कर दिए हैं. रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो भी एक्शन में दिखाई देंगे. एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली इनके खिलाफ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. द उसोज़ जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अंतिम समय में मैच का नतीजा कुछ भी निकल सकता है. यहां हम तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे टाइटल मैच का अंत हो सकता है.

द उसोज़ बन सकते हैं नए चैंपियंस

द उसोज़ ने हाल ही में Raw में आकर कहा कि उनकी टैग टीम डिवीजन में वापसी हो गई है. इसके बाद जे उसो और जिमी उसो ने न्यू डे को हराया. इस वजह से इन्हें चैंपियनशिप मैच मिला. Raw में होने वाले टाइटल मैच में जे और जिमी नए वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस बन सकते हैं. कंपनी ने टैग टीम डिवीजन को मजबूत बनाने के लिए शायद इन दोनों का रीयूनियन कराया है. आप सभी जानते हैं कि उसोज़ ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं. दोनों स्टार्स चैंपियन बनते हैं तो आगे की स्टोरी काफी मजेदार हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में CM Punk को John Cena को ट्रिब्यूट देना पड़ा महंगा, बड़ी गलती से हजारों फैंस के सामने हुई बेइज्जती

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स-ड्रेगन ली टाइटल कर सकते हैं रिटेन

एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने कुछ महीने पहले चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से दोनों का टाइटल रन अच्छा रहा है. कई मौकों पर दोनों ने टाइटल को दांव पर लगाया है. 2026 में स्टाइल्स रिटायर होने वाले हैं. उनकी जोड़ी को ली के साथ खूब पसंद किया जा रहा है. सबसे बड़ी बात है कि स्टाइल्स से बहुत कुछ ड्रेगन से सीख रहे हैं. कंपनी द्वारा सिलसिले को आगे बढ़ाया जा सकता है. इस लिहाज से देखा जाए तो द उसोज़ के खिलाफ दोनों टाइटल रिटेन कर सकते हैं.

क्या मैच का कोई नतीजा नहीं निकलेगा?

Raw में होने वाले टाइटल मैच का अंत आसानी से तो नहीं होगा. न्यू डे और जजमेंट डे ग्रुप पर सभी की नजरें रहेंगी. इन्होंने भी टैग टीम टाइटल के लिए दावा ठोका है. दोनों टीमों के सदस्य आकर बवाल मचा सकते हैं. द उसोज़, एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली पर हमला हो सकता है. ऐसा हुआ तो फिर मैच का कोई नतीजा नहीं निकलेगा. बाद में कंपनी फैटल 4वे टैग टीम चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-कमाई के मामले में WWE के असली धुरंधर हैं Vince McMahon और Linda McMahon, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola