---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

WWE angle-right

WWE Wrestlepalooza 2025 рдореЗрдВ┬ард╣реЛрдЧреА┬аBrock Lesnar-John Cena рдХреА┬ардЯрдХреНрдХрд░, рдЬрд╛рдирд┐рдП┬ардХрд┐рди 3 рддрд░реАрдХреЛрдВ рд╕реЗ┬ард╣реЛ┬ард╕рдХрддрд╛┬ард╣реИ┬ардореИрдЪ┬ардХрд╛┬ардЕрдВрдд

WWE Wrestlepalooza 2025 рдореЗрдВ рдмреНрд░реЙрдХ рд▓реИрд╕рдирд░ рдФрд░ рдЬреЙрди рд╕реАрдирд╛ рдХрд╛ рдореИрдЪ рд╣реЛрдиреЗ рд╡рд╛рд▓рд╛ рд╣реИ. рдЗрд╕ рдореИрдЪ рдореЗрдВ рддрдмрд╛рд╣реА рдордЪрдирд╛ рддрдп рд╣реИ. рдЖрдЗрдП рдЖрдкрдХреЛ рдмрддрд╛рддреЗ рд╣реИрдВ рдХрд┐ рдЗрдирдХреЗ рдореИрдЪ рдХрд╛ рдЕрдВрдд рдХреИрд╕реЗ рд╣реЛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИ.

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

John Cena vs Brock Lesnar: WWE Wrestlepalooza 2025 का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. कंपनी इस शो को बड़ा बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस कारण से वहां पर ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच मैच तय किया गया है. दोनों के बीच एक अंतिम मैच देखने को मिलेगा. लैसनर और सीना का इतिहास तगड़ा रहा है. सीना के अनुरोध पर ही उनका मैच लैसनर से कराया जा रहा है. एक बात तय है कि इनका मुकाबला आसानी से खत्म नहीं होगा. कोई ना कोई बवाल जरूर होगा. यहां पर हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करते हैं जिनसे इन दोनों के बीच होने वाले मैच का अंत हो सकता है.

जॉन सीना की क्लीन जीत

जॉन सीना का इस समय रिटायरमेंट टूर चल रहा है. दिसंबर में वह अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. फैंस उन्हें लेकर उत्साहित हैं. हाल ही में उन्होंने लोगन पॉल को भी हराया था. सीना और ब्रॉक लैसनर के बीच अंतिम मुकाबला 2014 में हुआ था. दोनों की राइवलरी खतरनाक रही थी, जिसमें लैसनर का दबदबा देखने को मिला था. सीना का रिटायरमेंट टूर है तो फैंस शायद उनकी हार पसंद नहीं करेंगे. सीना इस बार लैसनर के खिलाफ क्लीन जीत हासिल कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि लैसनर को हरा पाना बहुत मुश्किल काम है. हो सकता है कि कड़ी टक्कर के बाद सीना को जीत मिल जाए.

---विज्ञापन---

ब्रॉक लैसनर की जीत

SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद अब जाकर दो साल बाद उनकी वापसी हुई है. वापसी के बाद पहला ही मैच उनका जॉन सीना के साथ है. लैसनर लंबे समय बाद रिंग में मुकाबला लड़ रहे हैं. ऐसे में उनकी हार से नुकसान हो सकता है. ऐसा लगता है कि अब लैसनर लंबे समय तक कंपनी के साथ बने रहेंगे. इस लिहाज से भी उन्हें जीत मिलनी जरूरी है. हो सकता है कि सीना के ऊपर लैसनर बहुत जल्दी शानदार जीत हासिल कर लें.

दखलअंदाजी से ब्रॉक लैसनर की हार

WWE Wrestlepalooza 2025 का अंत कंपनी किसी खास अंदाज में जरूर करेगी. मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना का मैच होना लगभग पक्का है. SummerSlam 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवाने के बाद से अभी तक रिंग में गुंथर नज़र नहीं आए हैं. द रिंग जनरल और लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. WWE द्वारा अब इस मैच की नींव रखी जा सकती है. WWE Wrestlepalooza में लैसनर और सीना के बीच मैच में गुंथर की दखलअंदाजी हो सकती है. वह आकर लैसनर पर हमला कर सकते हैं. उनकी वजह से द बीस्ट को हार मिल सकती है. ऐसा हुआ तो फिर वहां से लैसनर और गुंथर की राइवलरी शुरू हो जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE की हॉट महिला रेसलर ने रचा इतिहास, बतौर चैंपियन गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड

First published on: Sep 12, 2025 11:37 AM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola