हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 बड़ी बातें जो Triple H ने WWE Raw के इस हफ्ते के शो के जरिए इशारों-इशारों में बताईं

WWE Raw में इस हफ्ते खूब बवाल मचा. इवेंट में कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. इस दौरान कंपनी ने फ्यूचर से जुड़ी कुछ चीजों के हिंट दिए.

विज्ञापन
द उसोज़ बन सकते हैं चैंपियन

WWE Raw: WWE Saturday Night’s Main Event के बाद Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. बड़े मैच और सैगमेंट्स वहां पर देखने को मिले. शो की शुरुआत इस हफ्ते द रिंग जनरल गुंथर ने की. उन्होंने जॉन सीना पर निशाना साधा. वहीं मेन इवेंट में रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल के बीच मैच हुआ. शो के अंत में मिस्ट्री मैन का भी इस बार खुलासा हो गया है. WWE ने कुछ कहानियों को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाया. विमेंस डिवीजन ने भी खूब बवाल मचाया. इस आर्टिकल में हम आपको तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो WWE ने रेड ब्रांड के जरिए इशारों-इशारों में बताईं.

रोमन रेंस के भाई बन सकते हैं चैंपियन

रोमन रेंस के भाइयों जे उसो और जिमी उसो ने टैग टीम डिवीजन में वापसी कर ली है. पिछले हफ्ते इसका ऐलान किया गया था. साथ ही साथ दोनों का न्यू डे के साथ भी मैच तय कर दिया गया था. इस हफ्ते द उसोज़ ने न्यू डे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. यहां से अब ये लगभग क्लियर हो गया है कि एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए उसोज़ टक्कर देंगे. इतना ही नहीं कंपनी ने संकेत दे दिए हैं कि दोनों बहुत जल्द चैंपियन भी बन सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE में नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर का हुआ खुलासा, 28 साल का रेसलर निकला मिस्ट्री मैन

विज्ञापन

गुंथर और एजे स्टाइल्स की दुश्मनी होगी शुरू

गुंथर मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं. Saturday Night’s Main Event में उन्होंने जॉन सीना को रिटायर किया. इस हफ्ते Raw की शुरुआत उन्होंने की. फैंस ने द रिंग जनरल को खूब बू किया. इसके बाद बैकस्टेज एडम पीयर्स ने उनसे बात की. पार्किंग में गुंथर की मुलाकात स्टाइल्स से हुई. गुंथर ने स्टाइल्स के ऊपर सीना का नाम लेते हुए निशाना साधा. अब ऐसा लगता है कि आगे जाकर गुंथर और स्टाइल्स के बीच दुश्मनी देखने को मिल सकती है. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं.

विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होगा ट्रिपल थ्रेट मैच

Raw के एपिसोड में स्टेफनी वकेर ने राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. मुकाबले में निका बैला ने दखलअंदाजी कर दोनों स्टार्स पर हमला कर दिया. रेफरी को मैच को रद्द करना पड़ा. कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि आगे जाकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हो सकता है. वकेर अपने टाइटल को राकेल और निकी दोनों के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के भाइयों ने दुश्मनों पर ढाया कहर, 3 साल बाद करारी हार देकर टाइटल के लिए ठोका दावा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola