हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SmackDown, 17 अक्टूबर, 2025: 3 धमाकेदार बातें जो इस हफ्ते WWE द्वारा जाने-अनजाने में बताई गईं

WWE SmackDown के एपिसोड में धमाकेदार चीजें इस हफ्ते देखने को मिलीं. कोडी रोड्स शो में छाए रहे. मेन इवेंट में उन्होंने मैच भी लड़ा. हालांकि, DQ से उनकी हार भी हुई. इसके अलावा अन्य स्टार्स ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो के जरिए आगे क्या-क्या बड़ी चीजें होने के संकेत दिए हैं.

विज्ञापन
WWE

SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में कुछ बड़े मुकाबले और सैगमेंट हुए. शो की शुरुआत में निक एल्डिस और फिर कोडी रोड्स ने अपनी बात रखी. वहीं मेन इवेंट में कोडी ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ा. इसके अलावा विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच में भी मजा आया. अगले हफ्ते शो के लिए भी कुछ ऐलान कर दिए गए हैं. यहां हम आपको तीन बड़ी बातों के बारे में बताएंगे जो इस हफ्ते SmackDown के जरिए कंपनी ने इशारों-इशारों में बताईं.

जेकब फाटू अब टीवी पर नज़र नहीं आएंगे

कुछ दिन पहले रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि जेकब फाटू किसी इंजरी से जूझ रहे हैं और वह अब कुछ समय के लिए इन-रिंग एक्शन में दिखाई नहीं देंगे. इस खबर के बावजूद कंपनी ने उन्हें SmackDown में बड़े मैच के लिए शेड्यूल किया गया था. मेन इवेंट में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए फाटू और ड्रू मैकइंटायर के बीच नंबर वन कंटेंडर्स मैच था. मुकाबले से पहले किसी ने फाटू के ऊपर बैकस्टेज जानलेवा हमला कर दिया. कंपनी ने इस अटैक की बदौलत उन्हें टीवी से बाहर कर दिया है. ऐसा लगता है कि अब वह इस साल शायद ही टीवी पर नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें:-SmackDown रिजल्ट्स, 17 अक्टूबर, 2025: WWE को मिला नया चैंपियन, Cody Rhodes की हार, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मचाया बवाल

विज्ञापन

Saturday Night’s Main Event में होगा कोडी रोड्स का बड़ा मैच

जेकब फाटू के ऊपर हुए हमले के बाद ड्रू मैकइंटायर को चुनौती देने के लिए कोडी रोड्स आए. दोनों के बीच मैच हुआ. अंत में कोडी ने टाइटल से मैकइंटायर के ऊपर हमला किया. DQ के जरिए उनकी हार हुई. मैच के बाद भी दोनों का ब्रॉल जारी रहा. कोडी ने ऑफिशियल्स और ड्रू के ऊपर छलांग लगाई. आगामी 1 नवंबर को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. यहां से अब पता चल रहा है कि वहां पर कोडी और मैकंटायर के बीच किसी बड़ी शर्त वाला मैच होने वाला है.

सोलो सिकोआ फिर बन सकते हैं चैंपियन

पिछले कुछ हफ्तों से सोलो सिकोआ और उनके MFT ग्रुप ने बवाल मचाया हुआ है. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. इन्होंने रे फीनिक्स के ऊपर हमला किया. सैमी ज़ेन और इल्जा ड्रेगनोव के मैच में भी सोलो आए. उनकी वजह से सैमी को टाइटल गंवाना पड़ा. मैच के बाद इल्जा और सैमी के ऊपर MFT ने हमला किया. सोलो ने इस दौरान कहा कि वह फिर से चैंपियन बनेंगे. MFT का आमना-सामना वायट सिक्स से भी हुआ. ऐसा लगता है कि बहुत जल्द सिकोआ चैंपियन बनने वाले हैं. या तो टैग टीम या फिर यूएस चैंपियन बनने की ओर वह बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-403 दिन बाद वापसी और बन गए चैंपियन…WWE में Roman Reigns के दोस्त की बादशाहत खत्म

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola