Wrestlepalooza: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Wrestlepalooza 2025 है. कंपनी इसको शानदार बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. तगड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है. 25 साल बाद इस शो की वापसी हो रही है. जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े स्टार्स शो का हिस्सा हैं. इनके मैच तय कर दिए गए हैं. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने जरूर बड़े सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. कुछ स्टार्स वापसी कर फैंस को हैरान कर सकते हैं. इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Wrestlepalooza में विलन बनकर सभी को चौंका सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन
ट्रिपल एच ने कह दिया है कि Wrestlepalooza का हिस्सा कोडी रोड्स भी होंगे. SummerSlam 2025 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी के ऊपर जानलेवा हमला किया था. इसके बाद से कोडी गायब चल रहे है. ब्लू ब्रांड के आने वाले एपिसोड में ऑर्टन और मैकइंटायर का मैच तय किया गया है. वहां पर कोडी वापसी कर मैकइंटायर के ऊपर हमला कर सकते हैं. इसके बाद दोनों का मैच Wrestlepalooza में बुक किया जा सकता है. ऑर्टन और कोडी के बीच राइवलरी की बातें लंबे समय से चल रही हैं. हो सकता है कि इस बार Wrestlepalooza में ऑर्टन का हील टर्न देखने को मिले. वह कोडी के ऊपर हमला कर सभी को चौंका सकते हैं.
जे उसो
Wrestlepalooza 2025 में जे उसो और जिमी उसो का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ होगा. पिछले कुछ हफ्तों में जे अपने हील टर्न के संकेत दे चुके हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने एलए नाइट को स्पीयर लगा दिया था. जिमी उसो यह देखकर हैरान रह गए थे. जे के कैरेक्टर में अब बहुत जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है. वह Wrestlepalooza में अपने भाई जिमी को धोखा देकर हील टर्न ले सकते हैं. इससे आगे की कहानी भी काफी शानदार हो जाएगी.
ओस्का
Wrestlepalooza 2025 में इयो स्काई और स्टेफनी वकेर के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. इस मुकाबले के काफी तगड़े होने की उम्मीद है. ओस्का और स्काई के बीच कुछ हफ्तों से चीजें सही नहीं चल रही हैं. खासकर ओस्का का व्यवहार स्काई और कायरी सेन के लिए अच्छा नहीं रहा है. स्काई से जो भी बात करता है उसके खिलाफ ओस्का जा रही हैं. Wrestlepalooza 2025 में ओस्का का हील टर्न देखने को मिल सकता है. वह स्काई के ऊपर हमला कर उन्हें चैंपियनशिप से दूर सकती हैं. वैसे भी स्काई और ओस्का के बीच दुश्मनी हर कोई देखना चाहता है. Wrestlepalooza 2025 से इसकी शुरुआत हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-अमेरिका से हुई WWE WrestleMania की ‘छुट्टी’, पहली बार इस देश में होगा आयोजन, शो को लेकर बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines