हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE के इन 3 मौजूदा चैंपियंस का कटेगा पत्ता! इस हफ्ते Raw और SmackDown में खत्म हो सकती है बादशाहत

WWE Raw और SmackDown के आगामी एपिसोड में टाइटल मैच होने वाले हैं. फैंस को नए चैंपियन इस बार देखने को मिल सकते हैं. कुछ स्टार्स हैं जिनकी बादशाहत खत्म हो सकती है. कोडी रोड्स का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं.

विज्ञापन
इन WWE स्टार्स को लगेगा झटका

Raw & SmackDown: WWE फैंस के लिए ये हफ्ता बहुत महत्वपूर्ण है. Raw का आगामी एपिसोड खास होने वाला है. रेड ब्रांड में Netflix पर जाने की पहली सालगिरह मनाई जाएगी. कंपनी ने तीन टाइटल मैच शो के लिए रखे हैं. इसके अलावा SmackDown का एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में होगा और वहां पर भी एक टाइटल मैच रखा गया है. बड़े बदलाव के साथ नए चैंपियन इस बार देखने को मिल सकते हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनकी बादशाहत Raw और SmackDown में इस हफ्ते खत्म हो सकती है.

सीएम पंक

Raw के एपिसोड में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सभी का मानना है कि ब्रेकर नए चैंपियन बन सकते हैं. पंक की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है. ब्रेकर को फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. 2025 उनके लिए शानदार रहा. अपने साथियों के साथ मिलकर उन्होंने रेड ब्रांड में राज किया है. ब्रेकर चैंपियन बनते हैं, तो ये उनके करियर के लिए बहुत अच्छी बात होगी. पंक ने पिछले साल नवंबर में जे उसो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes vs Drew McIntyre अनडिस्प्यूटेड टाइटल मैच का नतीजा लीक, 40 साल के रेसलर को लगा झटका

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री

Raw के एपिसोड में मैक्सिकन डुप्री अपनी विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को बैकी लिंच के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों के बीच रीमैच होने वाला है. बैकी कह चुकी हैं कि वो अपने टाइटल को वापस लेकर रहेंगी. हाल ही में डुप्री की शादी हुई है. कहा जा रहा है कि वो कुछ समय के लिए ब्रेक पर जा सकती हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो WWE एक बार फिर बैकी को चैंपियनशिप सौंप सकता है.

कोडी रोड्स

9 जनवरी को SmackDown के एपिसोड में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच Three Stages Of Hell मैच होने वाला है. इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित हैं. कोडी ने समरस्लैम 2025 में सीना को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब उनके टाइटल पर खतरा मंडरा गया है. इस बार मैकइंटायर उनकी बादशाहत खत्म कर नए चैंपियन बन सकते हैं. ड्रू को कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-3 टीमें जो WWE Raw में Roman Reigns के भाइयों The Usos को चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola