3 स्टार्स जो John Cena के WWE रिटायरमेंट टूर में अभी तक उन्हें सिंगल मैच में हरा चुके हैं, Brock Lesnar ने तोड़ी थी कमर

WWE में जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर खत्म होने वाला है. अभी तक वह बड़े मुकाबले लड़ चुके हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्हें किसके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है.

WWE - 2025-11-27T143013.515

WWE

John Cena: WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की शुरुआत 2025 की शुरुआत से हुई थी. बहुत जल्द यह खत्म होने वाला है. उनके पास दो ही तारीखें बची हुई हैं. 13 दिसंबर को वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. सीना अभी तक अपने कुछ पुराने विरोधियों का सामना कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने टैग टीम मैच में भी हिस्सा लिया है. ज्यादातर मुकाबलों में उन्हें जीत ही मिली है. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो सीना के रिटायरमेंट टूर में अभी तक उन्हें सिंगल्स मैच में हरा चुके हैं.

विज्ञापन

आर-ट्रुथ

WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. उन्होंने अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. इसके बाद सीना की राइवलरी रैंडी ऑर्टन से रही. दोनों के बीच मैच भी हुआ. ऑर्टन के बाद सीना की दुश्मनी आर-ट्रुथ के साथ हुई. दोनों के बीच दो मुकाबले हुए. 20 जून को SmackDown के एपिसोड में ट्रुथ और सीना का मैच हुआ था. वहां पर DQ के जरिए ट्रुथ ने जीत दर्ज की. दोनों के बीच करीब छह मिनट का मैच हुआ.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

WrestleMania 41 में कोडी रोड्स को जॉन सीना के खिलाफ हार मिली थी. कोडी को अपना टाइटल वापस पाने का मौका समरस्लैम 2025 में मिला. इससे पहले SmackDown के अंतिम शो में सीना ने बेबीफस टर्न लिया था. सीना और कोडी के बीच समर की सबसे बड़ी पार्टी में जबरदस्त मैच हुआ. वहां पर रोड्स ने सीना को हराकर दोबारा अनडिप्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

समरस्लैम 2025 में ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद वापसी कर ब्रॉक लैसनर को एफ-5 लगाया था. इसके बाद सीना और लैसनर की राइवलरी शुरू हुई थी. सितंबर में हुए Wrestlepalooza इवेंट में सीना और लैसनर के बीच एक अंतिम मैच हुआ था. मुकाबले में पूरी तरह लैसनर का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने सीना के ऊपर एकतरफा जीत दर्ज की. पूरे मुकाबले में द बीस्ट ने सीना को सात एफ-5 लगाकर उनकी हालत खराब कर दी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ