Roman Reigns: WWE Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस का जलवा देखने को मिला था. बेबीफेस टीम का वो हिस्सा थे. मैच में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया था. हालांकि, इसके बाद से अभी तक उनकी टीवी पर वापसी नहीं हुई है. फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बहुत जल्द उनकी वापसी होने वाली है. शायद आगामी रॉयल रंबल इवेंट में वो धमाल मचा सकते हैं. खैर WWE के अंदर मौजूदा समय में रोमन के पास दुश्मनों की कमी नहीं है. यहां हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनकी WWE में वापसी के बाद रोमन बुरी हालत कर सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच ड्रीम मैच अभी बचा हुआ है. कई लोगों को लगा था कि 2025 में इसका आयोजन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने रोमन की राइवलरी ब्रॉन्सन रीड के साथ करा दी. पिछले साल कई मौकों पर ब्रेकर ने रेंस को स्पीयर से धराशाई किया है. रोमन और ब्रेकर को रिंग में देखते ही अलग माहौल बन जाता है. इस बार रेंस वापसी के बाद सबसे पहले ब्रेकर को निशाना बना सकते हैं. ब्रेकर को ट्राइबल चीफ से सावधान रहना होगा.
ये भी पढ़ें:-नम आंखों से पूर्व WWE चैंपियन ने रेसलिंग को कहा अलविदा, अंतिम मैच में हार के साथ खत्म हुआ 27 साल का करियर
कोडी रोड्स
कोडी रोड्स ने हाल ही में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवाई है. अब उन्हें रीमैच भी नहीं मिलने वाला है. कोडी ने कहा कि वो अब रॉयल रंबल मैच में एंट्री करेंगे. सर्वाइवर सीरीज 2025 के अंत में रोड्स और रोमन के बीच तनाव देखने को मिला था. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस और कोडी के बीच तीसरा मैच देखने को मिल सकता है. रोमन इस बार वापसी के बाद सीधे कोडी को स्पीयर से तहस-नहस कर सकते हैं.
सीएम पंक
सीएम पंक के पास इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. हाल ही में उन्होंने इसे ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ रिटेन किया था. अगले हफ्ते उनका मैच फिन बैलर के साथ है. पंक और रोमन रेंस का इतिहास भी तगड़ा रहा है. दोनों अभी भी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं. रोमन कह चुके हैं कि वो अब वर्ल्ड टाइटल के लिए जाएंगे. हो सकता है कि इस बार रोमन वापस आकर पंक के ऊपर हमला कर दें. दोनों के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Brock Lesnar की धमाकेदार वापसी की तारीख आई सामने! दुश्मनों पर मंडराया खतरा?
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines