हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 खतरनाक स्टार्स जो WWE रिंग में The Rock को अकेले धराशाई कर सकते हैं

WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम रहा है. उनसे टक्कर लेना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. इसके बावजूद कुछ ऐसे स्टार्स हैं जो उन्हें मात देने में पूरी तरह से सक्षम हैं.

विज्ञापन
द रॉक से कौन ले सकते है टक्कर?

The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. उन्हें हॉलीवुड में भी सफलता मिल चुकी है. बतौर रेसलर रॉक ने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी. रिंग में उन्हें पटखनी देना हर किसी के बस की बात नहीं थी. आज भी उनका सामना करने में रेसलर्स को डर लगता है. पिछले कुछ सालों में रॉक WWE में एक्टिव भी रहे हैं. रॉक बहुत जल्दी अपने रिटायरमेंट का ऐलान भी कर सकते हैं. यहां हम तीन मौजूदा स्टार्स की बात करेंगे जो WWE रिंग में The Rock को अकेले धराशाई कर सकते हैं.

रोमन रेंस

रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. WWE के वो बहुत बड़े ब्रांड हैं. रोस्टर में मौजूद हर रेसलर का सपना उनके साथ रिंग साझा करने का है. अगस्त 2020 में रेंस ने हील टर्न लिया था. इसके बाद उन्होंने कई दिग्गजों को मात दी. रेंस ने अपनी फीजिक पर तगड़ा काम किया है. रेंस के पास क्षमता है कि वो रिंग में बिना किसी की सहायता के द रॉक को मात दे सकते हैं. दोनों के बीच लंबे समय से ड्रीम मैच का इंतजार भी फैंस कर रहे हैं. रेंस को रॉक का सामना करने में बिल्कुल भी डर नहीं लगेगा.

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच से Randy Orton क्यों रहे गायब? खुद किया अनुपस्थिति का खुलासा

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स के पास भी इतनी ताकत है कि वो द रॉक को अकेले धराशाई कर सकते हैं. पिछले साल की शुरुआत से कोडी के पीछे रॉक पड़े हुए हैं. कई मौकों पर रॉक को बढ़िया अंदाज में रॉक ने जवाब दिया है. इन दोनों के बीच भी आगे जाकर मैच होना पक्का है. कोडी अब मामूली रेसलर नहीं हैं. रिंग में किसी का भी सामना करने में उन्हें डर नहीं लगता है. रॉक और रोड्स के बीच मैच होता है तो फिर अमेरिकन नाईटमेयर बाजी मार सकते हैं.

सीएम पंक

सीएम पंक का द रॉक के साथ तगड़ा इतिहास रहा है. आज भी पंक अकेले ही रॉक को धराशाई करने में पूरी तरह सक्षम हैं. अब तो पंक रिंग में और ज्यादा खूंखार हो गए हैं. अपने अनुभव का वो हमेशा इस्तेमाल करते हैं. पंक के पास मेंटल और फीजिकल दोनों ताकत हैं. वो इसके जरिए रॉक को पटखनी दे सकते हैं. रॉक का सामना करने से बिल्कुल भी पंक पीछे नहीं हटेंगे. वैसे आने वाले समय में पंक और रॉक का एक फिर टकराव देखने को मिल सकता है. वहां पर पंक का दबदबा ही देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE को नकाबपोश रहस्यमयी हमलावर के खुलासे से मिली सफलता, सोशल मीडिया पर व्यूज की आई बाढ़

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola