3 स्टार्स जो इस हफ्ते जर्मनी में होने वाले WWE SmackDown के शो में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जर्मनी में होने वाला है. फैंस इसके लिए तैयार हैं. ट्रिपल एच ने जरूर बड़े सरप्राइज प्लान किए होंगे. कुछ स्टार्स शो में वापसी कर दर्शकों को खुश कर सकते हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

इन WWE स्टार्स की हो सकती है वापसी

SmackDown Returns: WWE का इंटरनेशनल टूर शुरू हो गया है. इसके तहत WWE SmackDown का पहला एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में होने वाला है. कंपनी द्वारा इस शो को खास बनाया जाएगा. कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच वहां पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा. एपिसोड में बड़े सरप्राइज भी इस बार मिल सकते है. कुछ स्टार्स वापस आकर मनोरंजन कर सकते हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड में वापस आकर बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से अभी तक टीवी पर रोमन रेंस दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रॉयल रंबल 2026 काफी नजदीक आ गया है. हाल ही में उनकी वापसी की अफवाहें सामने आई है. SmackDown के आगामी एपिसोड में रोमन वापसी कर दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं. वैसे अब उनका आना बनता भी है. हो सकता है कि वो आकर कोडी रोड्स को चुनौती दें.

विज्ञापन

जेकब फाटू

अक्टूबर 2025 में SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज किसी ने जेकब फाटू पर हमला कर दिया था. उनका ड्रू मैकइंटायर के साथ मैच होने वाला था. अभी तक पता नहीं चल पाया है कि इसके पीछे किसका हाथ था. SmackDown के आगामी एपिसोड में फाटू आकर बवाल मचा सकते हैं. हो सकता है कि वो कोडी रोड्स और मैकइंटायर के मैच में एंट्री करें. मैकइंटायर के ऊपर वो हमला कर सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं बन रही हैं.

विज्ञापन

केविन ओवेंस

रेसलमेनिया 41 से पहले स्मैकडाउन के एपिसोड में केविन ओवेंस ने अपनी गर्दन की सर्जरी के बारे में बताया था. इसके बाद से अभी तक उनकी इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं हुई है. जॉन सीना के रिटायरमेंट मैच में वो नज़र आए थे. रैंडी ऑर्टन की साथ उनकी राइवलरी अधूरी है. ओवेंस भी इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं. हो सकता है कि वो ऑर्टन के साथ फिर से राइवलरी शुरू करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ