Drew McIntyre: WWE SmackDown में इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर को तगड़ी सफलता मिली है. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर उनके टाइटल रन का अंत कर दिया है. 159 दिन बाद रोड्स की बादशाहत खत्म हो गई है. अब मैकइंटायर का एरा शुरू हो गया है. मैच से पहले ही उन्होंने कहा था कि वो इस बार बवाल मचाएंगे. मैच में उनकी थोड़ा बहुत मदद जेकब फाटू ने की. खैर इस आर्टिकल में हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो मैकइंटायर को पहली चुनौती दे सकते हैं.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन ने पिछले हफ्ते वापसी कर कह दिया था कि अब वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. उन्होंने ये बात कोडी रोड्स से कही थी. कोडी अब चैंपियन नहीं हैं. ऑर्टन के लिए ये अच्छी बात भी है. वो सीधे ड्रू मैकइंटायर को चुनौती पेश कर सकते हैं. मैकइंटायर और ऑर्टन की टाइटल के लिए दुश्मनी शानदार रहेगी. ट्रिपल एच को जरूर इस पर विचार करना चाहिए. इस राइवलरी से मैकइंटायर को काफी फायदा होगा.
ये भी पढ़ें:-Cody Rhodes को हराकर क्यों Drew McIntyre बने नए WWE वर्ल्ड चैंपियन? ये 3 कारण हो सकते हैं वजह!
सैमी ज़ेन
सैमी ज़ेन पहले ही कह चुके हैं कि वो 2026 में वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो ड्रू मैकइंटायर को टक्कर देना चाहते हैं. मैकइंटायर चैंपियन भी बन चुके हैं. सैमी अब मैकइंटायर के पहले विरोधी बन सकते हैं. सैमी और मैकइंटायर की राइवलरी काफी तगड़ी रहेगी. आप जानते हैं कि दोनों तगड़े स्टार हैं. मैकइंटायर को खतरनाक चुनौती सैमी द्वारा मिल सकती है. ट्रिपल एच को दोनों के बीच मैच जरूर बुक करना चाहिए.
रोमन रेंस
सर्वाइवर सीरीज 2025 के बाद से अभी तक टीवी पर रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं. रेंस पहले ही कह चुके हैं कि अब उनका इरादा चैंपियनशिप जीतने का है. ड्रू मैकइंटायर और रोमन का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. रोमन को हराने में मैकइंटायर नाकाम रहे हैं. अब बढ़िया मौका है जब WWE को इनके बीच राइवलरी करानी चाहिए क्योंकि मैकइंटायर चैंपियन बन चुके हैं. वहीं रोमन बतौर बेबीफेस काम कर रहे हैं. दोनों के मुकाबले में मजा आ जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में आया 6 फुट 2 इंच के खूंखार रेसलर का तूफान, वापसी कर फेमस स्टार के टाइटल रन का कराया अंत
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
4 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines