John Cena: रॉयल रंबल 2026 में हार के बाद एजे स्टाइल्स ने रेसलिंग को अलविदा कह दिया. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में वो आए और उन्हें सभी ने ट्रिब्यूट दिया. इस दौरान द अंडरटेकर ने आकर कहा कि स्टाइल्स को 2026 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. सीना ने पिछले साल के अंत में अपना आखिरी मैच लड़ा था. सभी को लगा था कि उन्हें 2026 हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. एक तरह से कहा जाए तो कंपनी ने सीना को झटका दिया है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों स्टाइल्स को सीना से पहले इतना बड़ा सम्मान दिया गया.
क्या जॉन सीना की होगी वापसी?
2025 में पूरे साल जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चला. इस दौरान उन्होंने कुछ अपने पुराने विरोधियों का सामना किया. उन्होंने 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप और पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी जीती. सीना ने कहा है कि वो इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं करेंगे. आप सभी जानते हैं कि रेसलिंग में कभी भी कुछ भी हो सकता है. हो सकता है कि सीना आगे जाकर फिर से रिंग में नज़र आएं. कोई भी नहीं चाहता था कि सीना संन्यास लें. सीना को शायद इस वजह से ही इतनी जल्द हॉल ऑफ फेम में कंपनी ने शामिल नहीं किया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns को हराने वाले 150 किलो के रेसलर की WWE से छुट्टी, WrestleMania 42 में बड़े मैच का टूटा सपना!
एजे स्टाइल्स करते हैं हॉल ऑफ फेम डिजर्व
जॉन सीना ने 2002 से WWE में काम करना शुरू किया था. एजे स्टाइल्स ने 2016 में WWE में एंट्री की. स्टाइल्स का WWE में आने से पहले ही रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम था. TNA सहित अन्य कंपनियों में उनका दबदबा था. इस बात को पूरी दुनिया मानती है. खुद सीना भी कह चुके हैं कि स्टाइल्स जैसा कोई दूसरा रेसलर नहीं मिल सकता है. इससे ये कहा जा सकता है कि सीना से पहले हॉल ऑफ फेम में जाना एजे डिजर्व करते हैं. WWE ने शायद इसी वजह से बड़ा कदम उठाया हो.
जॉन सीना को लेकर बड़े मौके पर हो सकता है ऐलान
WWE ने जॉन सीना को हमेशा बड़ा पुश दिया. उनके लिए रिटायरमेंट टूर प्लान किया. ऐसा पहले किसी रेसलर के साथ नहीं हुआ है. हो सकता है कि कंपनी ने सीना के लिए कोई बड़ी योजना बनाई होगी. WWE के किसी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की जा सकती है. ये भी हो सकता है कि उन्हें 2027 में मौका दिया जाए. इस कारण से भी स्टाइल्स को पहले बड़ा सरप्राइज देने का कदम उठाया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-Brock Lesnar की WWE WrestleMania 42 के लिए खुली चुनौती, ये 4 स्टार्स दे सकते हैं द बीस्ट को मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
22 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
1 day agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
2 days agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
2 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
7 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
9 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines