‘बेईमान’ Becky Lynch पर WWE दिग्गज Triple H मेहरबान! इन 3 कारणों से दूसरी बार बनाया चैंपियन

WWE Raw के एपिसोड में बैकी लिंच को तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने मैक्सिकन डुप्री को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. दूसरी बार वो चैंपियन बनीं. ऐसे कुछ बड़े कारण हैं जिनकी वजह से उन्हें चैंपियन बनाया हो सकता है.

WWE

WWE Raw में बैकी लिंच बनीं चैंपियन

Becky Lynch Win: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. शो में बैकी लिंच को सफलता मिली. उन्होंने मैक्सिकन डुप्री को हराकर अपने करियर में दूसरी बार विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. लिंच ने बेईमानी करके इस बार टाइटल हासिल किया. ट्रिपल एच की मेहरबानी उनके ऊपर देखने को मिली. डुप्री ने अपनी ताकत जरूर दिखाई, लेकिन उनके ऊपर लंबे समय तक भरोसा नहीं जताया गया. 49 दिन में हो वो चैंपियनशिप हार गईं. इस आर्टिकल में हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों लिंच को दूसरी बार चैंपियन बनाया गया.

विज्ञापन

मैक्सिकन डुप्री के ब्रेक की वजह से

कुछ दिन पहले ही मैक्सिकन डुप्री की शादी हुई है, जिसमें कई WWE स्टार्स शामिल हुए थे. बैकी लिंच ने तो कह दिया था कि वो डुप्री के तलाक का जश्न मनाएंगी. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि शादी के बाद डुप्री कुछ समय के लिए ब्रेक पर जाना चाहती हैं. ये भी एक बड़ा कारण हो सकता है कि बैकी लिंच को इस वजह से चैंपियन बनाया गया. डुप्री लंबे समय से लगातार काम भी कर रही है. उन्होंने खुद ब्रेक की मांग की हो सकती है.

विज्ञापन

बैकी लिंच की स्टार पावर

फैन-फॉलोइंग और स्टार पावर की अगर बात करेंगे तो बैकी लिंच के सामने मैक्सिकन डुप्री बिल्कुल भी नहीं टिकती हैं. ट्रिपल एच ने डुप्री को लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखने के बारे में नहीं सोचा. डुप्री का नाम अभी इतना बड़ा नही है कि वो बतौर चैंपियन बिजनेस ला पाएं. बैकी ये काम अच्छे से कर सकती हैं. लिंच की वजह से टाइटल की साख और ऊपर उठ सकती है. डुप्री अगर चैंपियन बनी रहतीं तो फिर चीजें साधारण तौर पर आगे बढ़तीं. इन वजहों से भी ट्रिपल एच ने बैकी को फिर से चैंपियन बनाने के बारे में सोचा हो सकता है.

एजे ली के साथ वन-ऑन-वन मुकाबला

कुछ महीने पहले एजे ली ने कंपनी में वापसी की. उन्होंने अपने पति सीएम पंक के साथ मिलकर सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच का सामना किया. लिंच और ली की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला नहीं हुआ है. WWE के अब बड़े इवेंट होने वाले हैं. रॉयल रंबल, एलिमिनेशन चैंबर और रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप कंपनी अभी से करना शुरू कर देगी. इनमें से किसी इवेंट में बैकी और ली के बीच मुकाबला हो सकता है. इनकी राइवलरी को शानदार बनाने के लिए बैकी को ट्रिपल ने चैंपियन बनाने के बारे में सोचा हो सकता है. टाइटल की वजह से ही फैंस इन्हें लेकर उत्साहित रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ