John Cena & The Rock: WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. पहली बार इसका आयोजन सऊदी अरब की धरती पर हो रहा है. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. बड़े सरप्राइज मिलना तय है. WWE के टॉप स्टार्स पर भी सभी की नजरें रहेंगी. द रॉक और जॉन सीना भी शो में आकर चार चांद लगा सकते हैं. सीना ने पिछले साल के अंत में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ा था. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE ने Royal Rumble 2026 में द रॉक और सीना की एंट्री करानी चाहिए.
WWE WrestleMania 43 का उत्साह बढ़ाने के लिए
WWE WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होगा. पहली बार WWE द्वारा अपने मेगा इवेंट का प्रसारण यूएस से बाहर करेगा. बड़ी बात ये है कि सऊदी ने WWE को मोटा पैसा दिया है. WrestleMania 43 का हिस्सा द रॉक भी बनने वाले हैं. हाल ही उन्होंने ये बात फैंस को बताई थी. जॉन सीना का भी रेसलिंग वर्ल्ड में बड़ा नाम है. WrestleMania 43 को अभी से हाइप करने के लिए कंपनी ने Royal Rumble 2026 में रॉक और सीना का उत्साह बढ़ाना चाहिए. दोनों प्रोमो के जरिए बड़ी बातें कह सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद
सऊदी अरब के फैंस को सरप्राइज
WWE ने सऊदी अरब के साथ 10 साल की डील साइन की है, जिसके तहत हर साल एक या दो प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन वहां पर करना होगा. डील में हमेशा टॉप स्टार्स को तवज्जो दी गई है. सऊदी ने कहा है कि वो दिग्गजों को ही देखना चाहते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने सऊदी के फैंस को द रॉक और जॉन सीना को लाकर बड़ा सरप्राइज देना चाहिए. खासतौर पर रॉक का आना तो जरूर बनता है. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से वो WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं.
WWE फैंस को अंतिम बार आइकॉनिक मोमेंट देने के लिए
जॉन सीना और द रॉक का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. पिछले साल लगा था सीना के अंतिम मैच में रॉक आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कोडी और सीना की स्टोरी में भी रॉक नहीं दिखे. दोनों स्टार्स को रिंग में एक साथ देखना हर किसी का सपना होता है. WWE द्वार दोनों दिग्गजों को Royal Rumble 2026 में बुक कर फैंस को अंतिम बार आइकॉनिक मोमेंट दिया जा सकता है. दर्शक शायद ही इस पल को कभी भूल पाएंगे.
ये भी पढ़ें:-Royal Rumble 2026 में दिखेगा इन WWE स्टार्स का जलवा, ऐलान करके ठोका इतिहास रचने का दावा! देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines