Randy Orton की हार के बाद क्या Roman Reigns भी हारेंगे WWE टाइटल मैच? ये 3 कारण दे रहे हैं संकेत

WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में रैंडी ऑर्टन को चैंपियनशिप मैच में कोडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब ऐसा लगता है कि नाइट-2 में रोमन रेंस भी चैंपियन नहीं बनने वाले हैं. आइए इसके पीछे के कारण आपको बताते हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 नाइट-1 में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. सभी को लगा था कि रोड्स नए चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कंपनी ने अपनी बुकिंग से सभी को चौंका दिया. अब ऐसा लग रहा है कि नाइट-2 में रोमन रेंस भी टाइटल मैच हार जाएंगे. WWE ने तीन बड़े संकेत दिए हैं, जिनसे लगता है कि रेंस भी चैंपियन नहीं बनने वाले हैं.

विज्ञापन

WWE मौजूदा चैंपियंस से खुश है

कोडी रोड्स ने रैंडी ऑर्टन को हराकर टाइटल रिटेन किया. शायद इस बात से बहुत लोग खुश नहीं होंगे. उनकी लोकप्रियता में भी कमी आ गई है. उन्होंने जब कुछ महीने पहले मैकइंटायर को हराया था तब से थोड़ा निगेटिव रिएक्शन भी मिल रहे हैं. कोडी की जीत से ऐसा लग रहा है कि कंपनी अपने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियंस से खुश है. इससे संकेत मिलते हैं कि शायद सीएम पंक भी अपना टाइटल नहीं गंवाने वाले हैं. रेंस के चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है.

विज्ञापन

रोमन रेंस हैं पार्ट-टाइमर

रैंडी ऑर्टन पिछले साल बीच-बीच में ज्यादातर गायब ही रहे थे. आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस भी फुल टाइमर के रूप में काम नहीं करते हैं. ट्रिपल एच ने अपने एरा में पार्ट-टाइमर्स के ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं जताया है. चैंपियन वो ही बनाए गए हैं, जो लगातार टीवी पर आते हैं. विंस मैकमैहन अक्सर ये काम करते थे. वो पार्ट-टाइमर पर भरोसा करते थे. ये भी एक कारण है कि रेंस शायद पंक को हराकर चैंपियन नहीं बनेंगे.

विज्ञापन

फैंस को चौंकाने के लिए

लगातार अफवाहें और अटकलें सामने आ रही थी कि रैंडी ऑर्टन का चैंपियन बनना तय है. कंपनी ने बिल्डअप भी कुछ ऐसे ही किया था. अंत में रैंडी हार गए और सभी हैरानी में पड़ गए. सीएम पंक के खिलाफ रेंस भी जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. रेंस ने बहुत दावे भी किए हैं. WWE फैंस को चौंकाने के लिए रेंस को कंपनी हार के लिए बुक कर सकती है. रेंस की हार रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ