Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 अब इतिहास का पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को वहां पर चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में मेंस वॉरगेम्स मैच हुआ. रोमन रेंस, कोडी रोड्स, सीएम पंक और द उसोज़ की टक्कर ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल से हुई. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. एक ब्लैक हुड पहने हुए शख्स ने हील टीम की मदद की. अंत में ब्रेकर ने पंक को पिन करते हुए टीम को जीत दिलाई. इस आर्टिकल में हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों Survivor Series 2025 में मेंस WarGames मैच में रेंस और उनके साथियों की करारी हार हुई.
बेबीफेस टीम के खराब केमिस्ट्री
रोमन रेंस और उनके साथियों की केमिस्ट्री मुकाबले में बहुत खराब रही. शुरुआत में ही कोडी रोड्स ने गलती से सीएम पंक पर हमला कर दिया था. वहां पर टेंशन देखने को मिला. रोमन, पंक और कोडी के बीच पहले ही मामला गड़बड़ है. रेंस ने भी टीम के हित में काम नहीं किया. ऐसा लगा कि वह सिर्फ अकेले ही मैच खत्म करना चाहते हों. उसोज़ के साथ मिलकर भी वह काम करते तो शायद जीत मिल जाती. खराब केमिस्ट्री की वजह से भी बेबीफेस टीम को हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series रिजल्ट्स, 29 नवंबर, 2025: Roman Reigns-Brock Lesnar ने मचाई तबाही, John Cena के टाइटल रन का अंत
WWE WrestleMania 42 का बिल्डअप
WWE ने WrestleMania 42 का बिल्डअप भी शुरू कर दिया है. अगर रोमन रेंस और उनके साथियों को जीत मिलती तो फिर आगे के लिए कोई कहानी नहीं बन पाती. बेबीफेस टीम में मामला गड़बड़ हो गया है तो फिर WrestleMania 42 के लिए अब स्टोरी निकल कर आएगी. मैच के बाद रेंस, पंक और कोडी के बीच टेंशन दिखाई दी. खासतौर पर रेंस और कोडी के बीच चीजें सही नहीं थी. रेंस ने रोड्स से कहा कि वह अंतिम बार उनके साथ टीम में थे. ऐसा लगता है कि रोड्स और रेंस के बीच आगे दुश्मनी देखने को मिलेगी. इनके बीच WrestleMania 42 में मैच हो सकता है.
द विज़न ग्रुप का काफी मजबूत होना
अगर आप विज़न ग्रुप पर नज़र डालेंगे तो सभी स्टार्स काफी खतरनाक थे. सभी की केमिस्ट्री भी शानदार रही. ऊपर से पॉल हेमन का इनके ऊपर हाथ था. बेबीफेस टीम में कोई भी ऐसा शख्स नहीं था जो तेजी दिखाकर विज़न ग्रुप को धराशाई कर सकता हो. ब्रॉक लैसनर ने अकेले ही सभी की हालत खराब कर दी. ब्रॉन ब्रेकर ने अपने तूफानी स्पीयर से दम दिखाया. ब्रॉन्सन रीड, ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल भी पीछे नहीं रहे. एक तरह से कहा जाए तो रोमन और उनके साथियों का हार का कारण विज़न का काफी मजबूत होना भी है.
ये भी पढ़ें:-46000 फैंस के बीच WWE Survivor Series 2025 में Roman Reigns की टीम की शर्मनाक हार, Brock Lesnar ने ढाया कहर
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines