Roman Reigns & CM Punk: WWE WrestleMania 42 की जद्दोजहद शुरू हो गई है. एक बड़े मैच का ऐलान हो गया है. सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच होगा. रोमन ने हाल ही में अपने करियर में दूसरी बार रॉयल रंबल मैच जीता. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन ने सीएम पंक को अपने WrestleMania 42 विरोधी के रूप में चुना. दोनों की तगड़ी राइवलरी अब शुरू हो गई है. खैर हम यहां पर तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रोमन ने पंक को अपने WrestleMania 42 विरोधी के रूप में चुना.
रोमन रेंस ने नहीं जीती है वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप
कुछ साल पहले WWE ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप लॉन्च की थी. उस समय रोमन रेंस के पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप थी. पहले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस बने थे. रोमन का सीएम पंक को चुनने का एक मुख्य कारण ये भी है कि वो कभी वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल नहीं जीते हैं. रेंस ने पहले भी इसे जीतने की इच्छा जाहिर की थी. रोमन अब पंक को हराकर इसे जीतना चाहते हैं. शायद इस वजह से ही उन्होंने रेसलमेनिया 42 में पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 2 फरवरी, 2026: Roman Reigns ने चैंपियन की उड़ाई धज्जियां, Paul Heyman के ग्रुप में अफरा तफरी
ड्रू मैकइंटायर को हरा चुके हैं रोमन रेंस
रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. दोनों के बीच पहले भी मैच हो चुके हैं. साल 2022 में भी रेंस ने मैकइंटायर को हराया था. इस लिहाज से देखा जाए तो शायद अब मैकइंटायर से रोमन नहीं भिड़ना चाहते हैं. पंक और रेंस के बीच टाइटल के लिए कभी मैच भी नहीं हुआ. फैंस के लिए भी ये ड्रीम मैच है. कंपनी को बिजनेस के लिहाज से फायदा होगा. इन सभी चीजों को देखते हुए रेंस ने पंक को चुना हो सकता है.
कौन है द बेस्ट इन द वर्ल्ड?
सीएम पंक खुद को द बेस्ट इन द वर्ल्ड मानते हैं. रोमन रेंस भी खुद को महान बताते हैं. रोमन अब पंक को हराकर पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं कि द बेस्ट इन द वर्ल्ड वो हैं. इस वजह से ही शायद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में चुना हो सकता है. Raw में अपने प्रोमो के अंत में रेंस ने कहा कि पंक उन्हें रेसलमेनिया में एक्नॉलेज करेंगे. दोनों के बीच का बिजनेस भी अभी खत्म नहीं हुआ है. शायद रेंस उन्हें मात देकर अधूरे बिजनेस को खत्म करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, Royal Rumble जीतने के बाद खुद चुना विरोधी
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines