Drew McIntyre Win: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला. ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल की. जेकब फाटू की वजह से उन्होंने ये कारनामा किया. मैकइंटायर को लंबे समय बाद बड़ी सफलता मिली है. ट्रिपल एच ने इस बार उनके ऊपर भरोसा जताकर उन्हें 2026 की शुरुआत में बड़ा तोहफा दिया है. खैर इस आर्टिकल में हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ड्रू मैकइंटायर ने नए वर्ल्ड चैंपियन बने.
चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर ने पिछले कुछ सालों में बतौर हील जबरदस्त काम किया है. 2025 में उन्होंने दिखाया कि वो बिजनेस को अपने दम पर आगे ले जा सकते हैं. फैंस की मांग भी थी कि अब उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाया जाए. मौजूदा समय में ड्रू चैंपियनशिप डिजर्व करते थे. अगर अब उन्हें टाइटल नहीं दिया जाता तो फैंस का गुस्सा भी फूट सकता था. इन बड़े कारणों से ट्रिपल एच ने उन्हें चैंपियन बनाया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-SmackDown Results, 9 जनवरी, 2026: फेमस स्टार बना WWE का नया चैंपियन, Randy Orton के आरकेओ का कहर
बदलाव की सख्त जरूरत
कोडी रोड्स का टाइटल रन 159 दिन तक चला. 2026 की शुरुआत में कंपनी को बड़े बदलाव की जरूरत थी. कोडी का टाइटल रन ज्यादा खास नहीं रहा था. नया वर्ल्ड चैंपियन मिलने से अब कहानियों में भी विस्तार हो जाएगा. फैंस को नई राइवलरी देखने को मिल सकती है. बतौर चैंपियन मैकइंटायर का काम भी सभी को देखने को मिलेगा. रॉयल रंबल और रेसलमेनिया 42 को देखते हुए भी बदलाव की काफी मांग थी. इस वजह से भी ट्रिपल एच ने मैकइंटायर को चैंपियन बनाने का फैसला लिया हो सकता है.
कोडी रोड्स को ब्रेक देने के लिए
कोडी रोड्स ने 2022 में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से लगातार वो काम कर रहे हैं 2024 में हुए रेसलमेनिया में उन्होंने रोमन रेंस को हराकर टाइटल जीता था. इसके बाद तो वो लगभग हर हफ्ते टीवी पर नज़र आए हैं. 2025 में भी उनका काफी बिजी शेड्यूल था. हो सकता है कि कोडी को अब ब्रेक की जरूरत हो. कुछ टाइम रेस्ट करने के बाद वो नई कहानी के साथ वापसी कर सकते हैं. इस वजह से भी ट्रिपल एच ने मैकइंटायर को चैंपियन बनाने का फैसला लिया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes की 159 दिन बाद बादशाहत खत्म, 40 साल के रेसलर ने टाइटल जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
7 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines