Reasons CM Punk Lost: SummerSlam में सैथ रॉलिंस ने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए। सीएम पंक के वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद सैथ ने कैश-इन करके उनकी बादशाहत 5 मिनट 10 सेकेंड में खत्म कर दी। सैथ चोटिल होने के एंगल के चलते बाहर थे, जबकि वो असल में इंजर्ड नहीं थे। पंक के टाइटल गंवाने के पीछे कुछ वजह है और आइए उनपर नजर डालते हैं।
1. सैथ रॉलिंस को सीएम पंक से नफरत है
सीएम पंक से सैथ रॉलिंस को नफरत है और यह चीज फैंस को अच्छे से पता होगी। जब पंक ने 2023 में WWE में वापसी की थी, तो सैथ सबसे ज्यादा गुस्से में थे। बाद में जब दोनों के बीच स्टोरी चली, तो भी सैथ ने पंक पर निशाना साधने या उनकी बेइज्जती करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। मैचों के दौरान भी पंक और सैथ ने एक-दूसरे के खिलाफ सभी हदें पार की। सैथ ने पहले भी साफ बोला है कि वो बेस्ट इन द वर्ल्ड को कभी चैंपियन बनने नहीं देंगे। SummerSlam में जब पंक ने टाइटल जीत लिया, तो सैथ को यह बात पसंद नहीं आई होगी और उन्होंने मौका देखकर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया।
2. SummerSlam में फैंस को सरप्राइज देने के लिए
SummerSlam असल में WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट है। इस तरह के शो में अगर कोई शॉक या सरप्राइज नहीं हो, तो मजा नहीं आता है। सैथ रॉलिंस के एक्शन से 6 महीने तक बाहर रहने की बात सामने आ रही थी। ऐसे में उनके आने और कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की कोई उम्मीद नहीं थी। WWE ने यह मौका देखा और फैंस को चौंकाने की कोशिश की और सफल भी रहे। जब सैथ ने Money in the Bank के साथ एंट्री की और कैश-इन करके चैंपियन बन गए, तो फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। WWE का प्लान सफल हो गया।
3. सैथ रॉलिंस को लेकर आई रिपोर्ट को गलत साबित करने के लिए
Saturday Night’s Main Event में सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए थे। इसी के चलते लगा था कि महीनों तक सैथ बाहर रहेंगे और रिपोर्ट्स में भी बताया गया था कि उनकी यह चोट गहरी है। असल में सैथ चोटिल नहीं हुए थे लेकिन उन्होंने पत्रकारों द्वारा दी गई गलत रिपोर्ट को स्टोरी में शामिल करने का फैसला किया। रॉलिंस हफ्तों तक बाहर रहे और इसी वजह से लगा कि चोट को लेकर आई खबर सही थी। हालांकि, सैथ ने फैंस के साथ गेम खेला और SummerSlam में सभी को गलत साबित करके चैंपियन बन गए।
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2025 में द रिंग जनरल की टूटी नाक, खून से लथपथ हुआ चेहरा, अकड़ की चुकानी पड़ी कीमत
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines