हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 कारण क्यों WWE में Randy Orton ने हील टर्न लेकर फैंस को चौंकाया, Cody Rhodes के टाइटल पर मंडराया खतरा!

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का मैच होगा. इससे पहले SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ऑर्टन ने हील टर्न ले लिया है. आइए आपको बताते हैं कि ऑर्टन ने किन कारणों से ऐसा किया हो सकता है.

विज्ञापन
SmackDown में रैंडी ऑर्टन ने लिया हील टर्न

Randy Orton Heel Turn: WWE WrestleMania 42 से पहले अब चीजें काफी मजेदार हो गई हैं. फैंस को तगड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर चौंका दिया है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. ऑर्टन ने लंबे समय बाद अपने किरदार में बदलाव किया है. इसका इंतजार फैंस बहुत सालों से कर रहे थे. खैर यहां हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ऑर्टन ने इस बार हील टर्न लिया.

रोड टू रेसलमेनिया को शानदार बनाने के लिए

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स लंबे समय से साथ में काम कर रहे हैं. दोनों कंपनी के फेस हैं. जब कोडी और रैंडी के बीच मैच तय हुआ था, तो फैंस खुश नहीं थे. WWE ने यहां पर अब बड़ा गेम खेल दिया. रोड टू रेसमेनिया को धमाकेदार बनाने के लिए ऑर्टन का हील टर्न कंपनी ने कराया हो सकता है. कहीं ना कहीं ये एक बढ़िया कदम भी है. ऑर्टन के इस खतरनाक किरदार को लेकर फैंस उत्साहित हो जाएंगे. दर्शक इसका इंतजार लंबे समय से कर रहे थे. सबसे बड़ी बात है कि अब इन दोनों की राइवलरी में रोमांच भी पैदा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 13 मार्च, 2026: Randy Orton ने शिष्य को दिया धोखा, चैंपियन हुआ लहूलुहान

विज्ञापन

बतौर हील 15वां वर्ल्ड टाइटल

रैंडी ऑर्टन लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं. वो अपने 15वें वर्ल्ड टाइटल का इंतजार कर रहे हैं. उन्हें कंपनी ने इस बार पुश भी दिया है. हील के रूप में ऑर्टन ने हमेशा अच्छा काम किया है. इसके लिए ही उन्हें जाना जाता है. कंपनी अब शायद उन्हें बतौर हील 15वां वर्ल्ड टाइटल देना चाहता है. इससे कहीं ना कहीं आगे की कहानियां भी शानदार होंगी. इस वजह से ही ऑर्टन ने शायद रेसलमेनिया 42 से पहले हील टर्न लिया हो सकता है.

रैंडी ऑर्टन को थी सख्त जरूरत

रैंडी ऑर्टन ने इंजरी के बाद 2023 के अंत में WWE में वापसी की थी. इसके बाद से लगातार उन्होंने बतौर फेस काम किया. उनकी बुकिंग हमेशा विवादों में रही. 2025 तो उनके लिए बहुत खराब रहा. बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट से वो गायब रहे. ऑर्टन को मौजूदा समय में कैरेक्टर में बदलाव की सख्त जरूरत थी. समय के हिसाब से फैंस की मांग भी है. इस वजह से ही शायद WWE ने भी ऑर्टन का हील टर्न कराया हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 से पहले Randy Orton बने विलेन, चैंपियन के कपड़े फाड़कर बुरी तरह पीटा, फैंस में मची खलबली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola