WWE: WWE के कुछ बड़े स्टार्स हैं जिनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. इन्होंने रिंग के अलावा बाहरी चीजों में भी अपने काम से वाहवाही लूटी है. सोशल मीडिया पर जब कोई पोस्ट इनके द्वारा डाली जाती है तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ जाती है. फैंस हमेशा इनकी फोटो और वीडियो के इंतजार में लगे रहते हैं. इंस्टाग्राम पर आजकल सभी का ज्यादा जोर रहता है. रेसलर्स भी वहां पर एक्टिव रहते हैं और तमाम चीजें शेयर करते हैं. हम आपको यहां पर WWE के तीन फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है.
द रॉक
द रॉक की पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में है. पहले उन्होंने WWE के जरिए अपना बड़ा नाम बनाया. इसके बाद हॉलीवुड में अपना परचम लहराया. उनकी तमाम फिल्मों ने अरबों का व्यापार किया है. रॉक का इंस्टाग्राम फैंस का पसंदीदा है. रॉक प्रेरक पोस्ट, वर्कआउट, फिल्मों के दृश्य और परिवार के साथ बिताए गए इमोशनल मोंमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं. रॉक के इंस्टाग्राम पर 393 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्हें दुनियाभर से तारीफ मिलती है. फिलहाल WWE में रॉक के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसा लगता है कि आने वाले सालों में उन्हें कोई पीछे नहीं कर पाएगा.
लोगन पॉल
लोगन पॉल बहुत बड़े यूट्यूबर हैं. अपनी खास वीडियो के जरिए वह हमेशा चर्चा में रहते हैं. WWE ने भी इसका फायदा उठाया और उन्हें साइन किया. कंपनी में पॉल को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उनकी दिग्गजों के साथ राइवलरी रह चुकी है. WWE ने हमेशा उन्हें बड़े मौकों के लिए ही प्रयोग किया है. पॉल के इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह लिस्ट में दूसरे नंबर हैं. WWE में जिस तरीके का वह काम कर रहे हैं उससे उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ रही है.
जॉन सीना
जॉन सीना को WWE में काम करते हुए दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है. अपने करियर में वह कई सफलताएं अर्जित कर चुके हैं. उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. सीना को फ्यूचर में WWE द्वारा हॉल ऑफ फेम से नवाजा जाना पक्का है. सीना WWE ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम ऊंचा कर चुके हैं. उनकी कई फिल्में हिट हो चुकी हैं. सीना के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वैसे सीना इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं. वह हमेशा रहस्यमयी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को चौंकाते रहते हैं.
ये भी पढ़ें:-Seth Rollins के WWE से बाहर होने के बाद 3 स्टार्स जो Paul Heyman के नए गाय बन सकते हैं
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
21 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines