Roman Reigns: 2026 की शुरुआत में WWE में अभी तक काफी कुछ देखने को मिला है. सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल को सफलता मिली. एजे स्टाइल्स भी रिटायर हो गए हैं. रेसलमेनिया 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रोमन रेंस भी दो बार एंट्री कर चुके हैं. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. रेंस के फैंस खुश हो गए थे. बुकिंग के हिसाब से देखा जाए तो अभी भी बहुत चीजें गड़बड़ हैं. रेंस की बुकिंग और बेहतर की जा सकती थी. यहां हम तीन गलतियों की बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रोमन रेंस के लेकर 2026 में अभी तक की हैं.
रॉयल रंबल से पहले WWE टीवी पर ना आना
रॉयल रंबल का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में हुआ था. रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी. ट्रिपल एच की एक बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. उन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रेंस को बुक नहीं किया. बस एक वीडियो के जरिए बता दिया कि रेंस मेंस रंबल मैच में आएंगे. रेंस अगर वीकली शो में आते तो रंबल को और ज्यादा हाइप मिलता. फैंस भी खुश हो जाते. उस समय कंपनी का यूरोप का दौरा चल रहा था. द गेम ने उन्हें जरूर बुक करना चाहिए था.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-Triple H ने WWE फैंस को दिया झटका! WrestleMania 42 में नहीं होंगे ये 3 ड्रीम मैच
---विज्ञापन---
बहुत जल्दी रेसलमेनिया 42 का विरोधी चुनना
रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने Raw के एपिसोड में एंट्री की. सीएम पंक के साथ उनका सैगमेंट हुआ. रेंस ने पंक को अपने रेसलमेनिया 42 के विरोधी के रूप में चुना. रेसलमेनिया 42 के आयोजन में अभी लंबा समय है. रेंस ने अपना विरोधी चुनने में बहुत जल्दी कर दी. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच की ये बुकिंग भी बेकार रही. रेंस को और मौके लेने चाहिए थे.
Royal Rumble 2026 के बाद ब्लू ब्रांड में ना आना
Royal Rumble 2026 के बाद रोमन रेंस ने SmackDown के पहले एपिसोड में भी आना चाहिए था. SmackDown की व्यूअरशिप में वैसे ही गिरावट चल रही है. रेंस वहां पर आते तो कंपनी को फायदा होता. उनका मौजूदा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ सैगमेंट बुक किया जाना चाहिए था. इससे मैकइंटायर के टाइटल रन को मजबूती मिलती. ट्रिपल एच की इसे भी बड़ी गलती कहा जाएगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के असली ट्राइबल चीफ हैं Roman Reigns, जानिए कब विलेन बनकर सफलता की चढ़ी थी पहली सीढ़ी?