WWE: WWE द्वारा कई सालों से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया जा रहा है. कई लोगों ने कंपनी में कदम रखा, जिनमें से कुछ का ही दिग्गजों की लिस्ट में नाम दर्ज है. वैसे रेसलिंग में एक चीज यह है कि जब भी कोई रेसलर रिटायर होने का फैसला लेता है तो वह अपना आखिरी मैच हार जाता है. इसकी वजह एक नए स्टार का तैयार होना है. हालांकि, कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें अंतिम मैच में हार नहीं मिली है. यहां हम आपको तीन दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने WWE में हार के साथ रिटायरमेंट लिया.
गोल्डबर्ग
12 जुलाई, 2025 को अटलांटा, जॉर्जिया में Saturday Night’s Main Event का आयोजन हुआ था. वहां पर गोल्डबर्ग ने अपना रिटायरमेंट मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. गोल्डबर्ग को अपने आखिरी मुकाबले में होमटाउन फैंस के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुए मुकाबले में गुंथर ने अंत में गोल्डबर्ग को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसा लिया था. हॉल ऑफ फेमर इसके बाद फेड आउट हो गए.
अपने करियर के अंतिम मैच में करारी हार से गोल्डबर्ग भी दुखी थे. उन्होंने मुकाबले के बाद फैंस से इसके लिए माफी मांगी. गोल्डबर्ग का 28 साल का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा. उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की. WCW के दिनों से ही वह रेसलिंग का बड़ा सितारा बन चुके हैं. आखिरी मैच में अगर वह विजय प्राप्त करते तो सभी को अच्छा लगता.
कर्ट एंगल
कर्ट एंगल का नाम भी रेसलिंग दिग्गजों की लिस्ट में आता है. उन्होंने WrestleMania 35 में अपना रिटायरमेंट मैच बैरन कॉर्बिन के खिलाफ लड़ा था. रिपोर्ट के अनुसार एंगल अपने फेवरेट प्रतिद्वंदी जॉन सीना के खिलाफ आखिरी मैच लड़ने वाले थे लेकिन विंस मैकमैहन के इरादे कुछ और थे. एंगल और कॉर्बिन के मैच को निगेटिव रिएक्शन भी मिला.
एंगल के लिए उनका आखिरी मैच ज्यादा खास नहीं रहा. एंड ऑफ डेज से नॉकआउट होने के बाद वह मुकाबला हार गए. इसके बाद एंगल ने छोटी फेयरवेल स्पीच भी दी थी. एंगल को हार के साथ WWE से विदाई लेनी पड़ी थी. शायद इसके लिए विंस मैकमैहन को दोषी ठहराया जा सकता है.
बतिस्ता
रेसलिंग की दुनिया में बतिस्ता किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अब तो उन्होंने हॉलीवुड में भी अपना बड़ा नाम बना लिया है. WrestleMania 35 में बतिस्ता ने पूर्व मित्र और दुश्मन ट्रिपल एच के खिलाफ आखिरी मैच लड़ा था. मैच में शर्त यह थी कि अगर द गेम हार गए तो उन्हें इन-रिंग एक्शन से रिटायरमेंट लेना होगा. दोनों के बीच नो होल्ड्स बार्ड मैच हुआ था.
ट्रिपल एच और बतिस्ता ने मैच में अद्भुत प्रदर्शन किया था. मैच के अंत में बतिस्ता को हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने इसके बाद अपने रिटायरमेंट का ऐलान भी कर दिया था. बतिस्ता को 2020 में हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जाना था लेकिन कोविड के कारण उस साल सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ. WWE द्वारा अभी भी उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाना बाकि है.
ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event रिजल्ट्स, 12 July, 2025: Goldberg की शर्मनाक हार, Jacob Fatu ने काटा बवाल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines