Roman Reigns: WWE Raw का लेटेस्ट शो बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को कई चीजें देखने को मिलीं. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने वापसी कर बवाल मचाया. उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के ऊपर चेयर से हमला किया. उनकी वजह से ही द उसोज़ को जीत मिली. बड़ी खबर यह है कि आगामी रेड ब्रांड के एपिसोड में भी वह आने वाले हैं. रेंस आएंगे तो फिर कोई ना कोई बवाल जरूर खड़ा होगा. यहां हम आपको तीन बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे जो Raw के आगामी एपिसोड में रेंस करके फैंस को हैरान कर सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर को दे सकते हैं चुनौती
Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. शो के लिए रोमन रेंस को भी एडवर्टाइज किया गया है. अभी तक उनके मैच का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. आगामी Raw के एपिसोड में रेंस बड़ा ऐलान कर चौंका सकते हैं. वह ब्रॉन ब्रेकर को Crown Jewel में मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं. दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. WWE द्वारा इनके बीच स्पीयर vs स्पीयर मैच का ऐलान किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE से निकाले गए रेसलर ने टाइटल जीतकर रचा इतिहास, फेमस स्टार की 883 दिनों की बादशाहत हुई खत्म
ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड की हो सकती है पिटाई
Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के ऊपर रोमन रेंस ने चेयर से हमला किया था. रेंस दोनों को देखकर काफी गुस्से में थे. आपको याद होगा Clash in Paris में रीड और ब्रेकर ने मिलकर रेंस का बुरा हाल किया था. ब्रेकर ने उन्हें 2 स्पीयर और रीड ने 3 सुनामी मूव्स लगाए थे. Raw के आगामी एपिसोड में स्पीयर और सुपरमैन पंच से रीड और ब्रेकर की हालत रेंस खराब कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर रेंस का बदला पूरा हो जाएगा.
जिमी उसो से हो सकती है बहस
Raw के एपिसोड में रोमन रेंस ने आकर जे उसो और जिमी उसो को बचाया. मैच के बाद रेंस ने जे को गले लगाया और उनसे कुछ बातें कहीं. हालांकि, यह चीजें जिमी को पसंद नहीं आईं. रेंस ने जिमी से बात भी नहीं की. जिमी और जे के बीच पिछले कुछ हफ्तों से तनाव भी चल रहा है. ऐसा लगता है कि जे को अगला ट्राइबल चीफ रेंस बनाना चाहते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो Raw के आगामी एपिसोड में रेंस की जिमी से बहस हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Triple H की दादागिरी, इन 6 मौजूदा चैंपियंस के टाइटल रन को खराब बुकिंग से कर दिया बर्बाद!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines