Roman Reigns Win: WWE Royal Rumble 2026 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. शो में चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में मेंस रॉयल रंबल मैच हुआ. रोमन रेंस ने अंत में गुंथर को एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया. रेंस ने 10 साल बाद रंबल मैच जीता. इससे पहले 2015 में उन्होंने बड़ा कारनामा किया था. WWE ने रोमन को 2026 की शुरुआत में तगड़ा पुश दिया है. इससे कहीं ना कहीं फैंस भी खुश होंगे. खैर हम यहां 3 बड़े कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE ने रेंस को 2026 Royal Rumble मैच का विजेता बनाया.
क्या WWE WrestleMania 42 में चैंपियन बनेंगे रोमन रेंस?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन अप्रैल में होने वाला है. रोमन रेंस 2024 के WrestleMania में टाइटल हारे थे. पिछले साल वो टाइटल पिक्चर में नहीं थे. ज्यादातर वो ब्रेक पर ही रहे. रेंस ने कुछ समय पहले कहा था कि वो फिर से चैंपियन बनना चाहते हैं. फैंस भी ये ही मांग कर रहे थे. रंबल मैच जीतकर रेंस ने WrestleMania 42 में टाइटल शॉट हासिल कर लिया है. उम्मीद के मुताबिक वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन जाएंगे. WWE ने मेगा इवेंट में एक बार फिर रेंस को चैंपियन बनाने के लिए रंबल मैच का विजेता बनाया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns ने 2026 WWE Royal Rumble मैच जीतकर रचा इतिहास, 29 स्टार्स को हराकर 10 साल बाद किया बड़ा कारनामा
रोड टू WWE WrestleMania 42 को रोमांचक बनाने के लिए
Royal Rumble के बाद हमेशा रोड टू WrestleMania की शुरुआत हो जाती है. अब पूरी दुनिया की नजरें WWE की प्रोग्रामिंग पर होंगी. Raw और SmackDown के एपिसोड भी तगड़े होंगे. रोमन रेंस ने रंबल मैच जीत लिया है तो वो टीवी पर लगातार बने रहेंगे. उनकी वजह से रोड टू WrestleMania 42 को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ जाएगा. देखना होगा कि वो किस चैंपियनशिप के लिए जाएंगे. रोड टू WrestleMania 42 को रोमांचक और शानदार बनाने के लिए कंपनी ने रेंस को रंबल मैच का विजेता बनाया हो सकता है.
सीएम पंक के साथ ड्रीम मैच
सीएम पंक के साथ रोमन रेंस 2014 में राइवलरी में थे. उस समय रोमन का इतना बड़ा नाम नहीं था. अब रेंस किसी परिचय के मोहताज नहीं है. हर कोई उनके साथ लड़ना चाहता है. पंक और रोमन के बीच रेसलमेनिया में ड्रीम मैच सभी देखना चाहते हैं. पिछले साल मेगा इवेंट में रोमन का मुकाबला पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था. रोमन ने अब रंबल मैच जीत लिया है तो वो पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में ड्रीम मैच हो सकता है. शायद इस वजह से ही कंपनी ने रेंस को रंबल मैच का विजेता बनाने का फैसला लिया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-John Cena के बाद Gunther ने इस WWE दिग्गज को किया रिटायर, Royal Rumble में हारते ही 27 साल का करियर खत्म
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
16 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
20 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines