Reasons Brock Lesnar Returned: ब्रॉक लैसनर ने WWE SummerSlam 2025 में वापसी की। उन्होंने शो के अंत में जॉन सीना पर F5 लगाया। फैंस यह देखकर एकदम हैरान थे। लैसनर ने अपने लुक में भी थोड़ा बदलाव किया है। ब्रॉक के इस खतरनाक रिटर्न के पीछे कुछ वजहें हो सकती हैं। आइए 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों ब्रॉक लैसनर ने SummerSlam में खतरनाक अंदाज में वापसी की।
1- ब्रॉक लैसनर को फैंस दो साल से मिस कर रहे थे
ब्रॉक लैसनर ने WWE में अपना आखिरी मैच 2 साल पहले SummerSlam में ही लड़ा था। उन्होंने कोडी रोड्स का सामना 2023 के इवेंट में किया था। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से काफी अच्छा था लेकिन ब्रॉक लैसनर को हार मिली। इसके बाद ब्रॉक नजर नहीं आए और वो ब्रेक पर चले गए। बाद में उनपर एक केस में गंभीर आरोप लगे और उन्हें एक्शन से मजबूरन दूर होना पड़ा। हालांकि, ब्रॉक को एक्शन से दूर हुए समय हो गया था और फैंस उन्हें मिस कर रहे थे। लगातार ट्रिपल एच से द बीस्ट की वापसी की मांग की जा रही थी और आखिर सभी की इच्छा द गेम ने पूरी कर दी।
2. जेनल ग्रांट केस में ब्रॉक लैसनर को मिल गई होगी क्लीन चिट
जेनल ग्रांट केस के बाद विंस मैकमैहन का नाम काफी खराब हुआ और वो WWE में अपनी पोजीशन गंवा बैठे। ब्रॉक लैसनर का नाम भी इसमें था और इसी वजह से वो विवादों में आए। कुछ समय पहले डेनियल कॉर्मियर ने बताया था कि ब्रॉक TKO से बैन हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि अगर वकील अनुमति देते हैं, तो ही ब्रॉक वापसी कर पाएंगे। TKO और वकीलों ने संभावित तौर पर ब्रॉक को क्लीन चिट दे दी होगी। इसी वजह से उनकी वापसी संभव हो पाई। ब्रॉक ने अभी वापसी की है और जल्द पूरा मामला भी सामने आ जाएगा।
3. जॉन सीना के साथ मैच के लिए
जॉन सीना अपने करियर के अंतिम कुछ महीनों में हैं। ट्रिपल एच ने हाल ही में बताया कि जॉन सीना अपनी कहानी खुद लिख रहे हैं। इसी वजह से सीना ने आर-ट्रुथ, कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक जैसे करीबी लोगों के खिलाफ मैच लड़ा है। ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच बड़ा इतिहास रहा है। वो एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं। जॉन ने संभावित तौर पर TKO और ट्रिपल एच से ब्रॉक के खिलाफ रिटायरमेंट टूर पर मैच की मांग की होगी। इसी वजह से द बीस्ट ने वापसी की और बवाल मचाया।
ये भी पढ़ें:- WWE स्टार ने Triple H पर कसा तंज, SummerSlam में हार के बाद आई पहली प्रतिक्रिया, फैंस को कही ये बात
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines