John Cena: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत मजा आया. शुरुआत में ही फैंस को सरप्राइज मिल गया. जॉन सीना ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की. सीना अब ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन गए हैं. यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है. सीना को WWE ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है. कहीं ना कहीं यह अच्छी बात है. इस आर्टिकल में हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों सीना ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती.
जॉन सीना ने कभी हासिल नहीं किया था आईसी टाइटल
जॉन सीना ने 2002 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद अपने 23 साल के करियर में उन्होंने सभी टाइटल अपने नाम किए. रेसलमेनिया 41 में उन्होंने इस साल 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर कारनामा किया. सीना अगले महीने 13 दिसंबर को अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. सीना आज तक कभी भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नहीं जीत पाए थे. WWE ने पंक को चैंपियन बनाकर उन्हें सम्मान दिया. साथ ही साथ वह ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बन गए हैं. आईसी चैंपियन बनने के बाद सीना के WWE में लगभग सभी अरमान पूरे हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें:-34 साल की महिला रेसलर ने इंस्टाग्राम पर WWE चैंपियन Cody Rhodes की उड़ाई धज्जियां, पिछले हफ्ते जड़ा था थप्पड़
बॉस्टन में खास विदाई देने के लिए
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते बॉस्टन में हुआ था, जो जॉन सीना का होमटाउन है. अपने लोकल हीरो को सपोर्ट करने के लिए लोग काफी दूर से पहुंचे थे. पूरा एरीना खचाखच भरा हुआ था. सीना अंतिम बार अपने लोकल क्राउड के बीच थे. उनका स्वागत करने के लिए ट्रिपल एच रिंग में आए. इतने बड़े माहौल में अगर सीना आसानी से बैकस्टेज चले जाते तो मजा नहीं आता. सीना को WWE ने बॉस्टन में खास विदाई देने के लिए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनाने का फैसला लिया हो सकता है. कहीं ना कहीं WWE का इसे अच्छा निर्णय कहा जाएगा.
16-मैन टूर्नामेंट को और ज्यादा हाइप करने के लिए
जॉन सीना अगले महीने 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. वहां पर उनका विरोधी तय करने के लिए 16 स्टार्स के बीच ‘The Last Time is Now’ टूर्नामेंट रखा गया है. इसके लिए कुछ मुकाबलों का ऐलान भी कर दिया गया है. उम्मीद के मुताबिक जॉन सीना अब बतौर चैंपियन अंतिम मुकाबले में उतरेंगे. सीना आईसी चैंपियन बन गए हैं तो ‘The Last Time is Now’ टूर्नामेंट को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ जाएगा. WWE ने इसे हाइप करने के लिए सीना को चैंपियन बनाने का निर्णय लिया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena ने 23 साल का सूखा किया खत्म, चैंपियन बनकर रचा इतिहास, फेमस स्टार की 204 दिनों की बादशाहत का अंत
संबंधित खबरें
WWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 hrs agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
1 day agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
1 day agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
6 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
6 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
7 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
7 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
9 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines