Kevin Nash Never Return: WWE दिग्गज केविन नैश के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे। वो WWE के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। केविन ने WWE में अपना आखिरी मैच 2014 में लड़ा था और 2016 से रिंग में नजर नहीं आए हैं। हाल ही में गोल्डबर्ग ने तीन साल बाद वापसी करके अपना रिटयरमेंट मैच लड़ा। हालांकि, केविन ने फैंस को बुरी खबर दे दी है और बताया कि उनकी वापसी की उम्मीद करना बेकार है।
केविन नैश का WWE रिंग में नहीं दिखेगा जलवा
केविन नैश ने अपने Kliq This पॉडकास्ट पर बताया कि उनकी रिंग में रिटायरमेंट मैच लड़ने के लिए वापसी करने की कोई इच्छा नहीं है। अगर WWE उन्हें ऑफर करेगा, तो भी वो इंकार ही करेंगे। उन्होंने कहा, “किसी ने कभी मुझसे रिटायरमेंट मैच के बारे में नहीं पूछा। हालांकि, मैं मना ही करूंगा। मैं रिंग में वापस नहीं जाऊंगा। मैंने चीजें पूरी कर ली हैं और मैं वापस नहीं जाने वाला। मैंने एक दिन वजन उठाते हुए पोस्ट डाला और किसी ने लिखा कि मुझमें एक और मैच लड़ने का दम है। मुझे यह पसंद है। 100 पाउंड्स से ज्यादा वजन उठाकर 8 रेप्स करने का मतलब नहीं है कि आप रिंग में जा सकते हैं।”
केविन नैश की कब होगी वापसी?
केविन नैश भले ही रिंग में मैच लड़ने से मना कर चुके हैं लेकिन वो WWE में अपनी अपीयरेंस तो दे ही सकते हैं। अमूमन देखा गया है कि बड़े-बड़े शोज के दौरान रेसलर्स क्राउंड में बैठे होते हैं और WWE उन्हें टीवी पर दिखाता है। अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam है और इसमें केविन नैश अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। पॉडकास्ट के दौरान ही केविन ने खुद इस चीज का ऐलान कर दिया।
केविन नैश का WWE में आखिरी मैच कब और किसके खिलाफ हुआ था?
केविन नैश ने WWE में 2014 में आखिरी मैच लड़ा था, जहां वो Royal Rumble का हिस्सा बने थे। केविन को देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह आ गया था। नैश ने 14वें नंबर पर एंट्री की और जैक स्वैगर को एलिमिनेट कर दिया। बता दें कि केविन इस मुकाबले में सिर्फ 36 सेकेंड ही टिक पाए और रोमन रेंस द्वारा एलिमिनेट हो गए।
ये भी पढ़ें:- 226 दिनों बाद WWE रेसलर को चीटिंग से मिली पहली जीत, खुश होकर साथी पर खास अंदाज में लुटाया प्यार