Hulk Hogan Died: WWE और रेसलिंग जगत के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। हल्क होगन इतिहास के सबसे बड़े और सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। अब हल्क का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है और वो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हल्क के जाने से रेसलिंग जगत में शोक की लहर छा गई है।
WWE दिग्गज हल्क होगन का निधन हो गया
हल्क होगन ने 80 और 90 के दशक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्होंने रेसलिंग को पूरी दुनिया में फैलाने में काफी अहम किरदार निभाया। हल्क ने WWE और WCW समेत कई सारे बड़ी कंपनी में काम करके फैंस का दिल जीता। होगन पिछले कुछ साल से रेसलिंग से दूर थे और सिर्फ बड़े-बड़े शोज में अपनी अपीयरेंस देते हुए नजर आते थे।
TMZ ने हाल ही में रिपोर्ट किया कि हल्क का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। बाद में पता चला कि कार्डियक अरेस्ट के चलते वो अचानक दुनिया को अलविदा कह गए। हल्क को फ्लोरिडा में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वो बच नहीं पाए। WWE ने भी पोस्ट डालकर हल्क होगन के निधन पर चुप्पी तोड़ी और उनके परिवार, दोस्तों एवं फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त की।
WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने हल्क होगन को दी श्रद्धांजलि
रिक फ्लेयर ने सोशल मीडिया पर आकर हल्क होगन के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने हल्क को अपना करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि हमेशा ही दिग्गज उनके साथ रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा,
‘मैं अपने करीबी दोस्त हल्क होगन के निधन के बारे में जानकर एकदम हैरान हूं। जब से हमने रेसलिंग बिजनेस में शुरुआत की है, तब से हल्क मेरे साथ थे। वो एक शानदार सुपरस्टार, दोस्त और पिता थे। मेरे लिए हमारी दोस्ती सबकुछ थी। वो हमेशा मेरे लिए उपलब्ध रहते थे। तब भी, जब मैं उनसे मदद नहीं भी मांगता था। जब मैं अस्पताल में था और मेरे जीवित रहने के 2% चांस थे, तब भी वो मुझसे मिलने वाले पहले कुछ लोगों में से थे। उन्होंने मेरे बिस्तर के किनारे बैठकर प्रार्थना की थी। जब रीड की हालत ठीक नहीं थी, तब उन्होंने मुझे पैसे भी उधार दिए थे। हल्कस्टर, कोई भी आपसे तुलना नहीं कर सकता। मेरे दोस्त, आपकी आत्मा को शांति मिले।”
ये भी पढ़ें:- पहले बनाया विलन और अब देंगे धोखा, WWE SummerSlam में यह शख्स John Cena का करेगा बेड़ागर्क
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
24 mins agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
30 mins agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने महिला रिकर्व तीरंदाजी में पहली बार जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
10 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
10 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
11 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines