Big John Cena Announcement: WWE SummerSlam 2025 के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। इस शो में जॉन सीना का बड़ा मैच होने वाला है। वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं। सीना पिछले कुछ समय से नजर नहीं आ रहे थे लेकिन अब उनकी वापसी का ऐलान हो गया है। वो SummerSlam से पहले SmackDown के आखिरी एपिसोड में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।
WWE ने जॉन सीना को लेकर दी खुशखबरी
WWE ने हाल ही में एक पोस्ट डाला और इसी बीच ऐलान किया कि जॉन सीना अगले SmackDown के एपिसोड का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। वो और कोडी रोड्स SummerSlam में अपने मैच से पहले आमने-सामने होंगे। रोड्स ने अभी तक अकेले ही प्रोमो कट करते हुए स्टोरी को आगे बढ़ाया है। अब जॉन सीना की वापसी के बाद ब्लू ब्रांड में बवाल मचना लगभग तय है। दोनों माइक पर एक-दूसरे की बेइज्जती कर सकते हैं। अगर उनके बीच ब्रॉल होता है, तो यह हैरानी वाली बात नहीं होगी।
जॉन सीना की बादशाहत पर कोडी रोड्स नाम का खतरा
कोडी रोड्स ने Night of Champions में हुए King of the Ring के फाइनल में हिस्सा लिया था और जीत दर्ज की। इसी के चलते न सिर्फ उन्हें क्राउन मिला, बल्कि वो SummerSlam 2025 के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच हासिल करने में भी सफल रहे। रोड्स काफी अच्छे मोमेंटम के साथ इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं और वो जॉन सीना की बादशाहत खत्म करने के लिए एकदम सही व्यक्ति हैं।
कोडी रोड्स और जॉन सीना के बीच आखिरी मैच का नतीजा क्या था?
कोडी रोड्स और जॉन सीना के बीच आखिरी बार WrestleMania 41 में मैच देखने को मिला था। वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए नाइट 2 के मेन इवेंट में आमने-सामने आए थे। यह मैच कुछ खास नहीं रहा था और अंत में ट्रैविस स्कॉट के दखल का फायदा जॉन सीना ने उठाया। उन्होंने अमेरिकन नाईटमेयर पर चैंपियनशिप से वार किया और पिन करके जीत दर्ज कर ली। सीना इसी के साथ 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रहे। इसके बाद से वो अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल होल्ड कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2025 से पहले John Cena के फैंस के लिए खुशखबरी, बादशाहत जारी रहने का हुआ दावा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया
28 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
1 hr agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
4 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड मेडल, मेंस रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines