WTC Final Scenario: श्रीलंका पर साउथ अफ्रीका की 2-0 की जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का पॉइंट्स टेबल काफी रोमांचक हो चुका है। मौजूदा समय में भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें फाइनल में पहुंचने की दावेदार हैं। फाइनल में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदार फिलहाल साउथ अफ्रीका है, जो लॉर्ड्स में अगले साल होने वाले डब्ल्यूटीसी के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने से एक जीत दूर हैं। बात करें भारत की तो उसकी राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।
कैसे बनेगी टीम इंडिया की बात?
दरअसल अब भारत को फाइनल मुकाबले में जगह बनाने के लिए कंगारू टीम के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे। टीम अगर ऐसा नहीं कर पाई तो उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। मान लीजिए भारत अगर ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज 2-3 के अंतर से हार जाता है। ऐसी सूरत में टीम को पाकिस्तान पर निर्भर रहना होगा, साथ ही दुआ करनी पड़ेगी कि पड़ोसी देश प्रोटियाज टीम को उन्हीं के मैदान पर 2-0 से हरा दे।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उठाए सवाल, बोले- इतनी पावर कहां से आ रही
पाकिस्तान के लिए मुश्किल होगा प्रोटियाज टीम को हराना
हालांकि पाकिस्तान टीम के लिए यह एक मुश्किल टास्क होगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका अपने घर में काफी मजबूत है। टीम इंडिया का सिर्फ इसी से काम नहीं बनेगा। टीम पाकिस्तान की जीत के अलावा यह भी चाहेगी कि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका को उन्हीं के घर में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के किसी एक मैच में जरूर हरा दे।
एक समय सबसे आगे था भारत
बता दें कि कुछ महीने पहले ऐसा समय भी था, जब टीम इंडिया लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने के मामले में सबसे आगे थी। लेकिन पिछले पांच में से चार टेस्ट हारने के बाद समीकरण पूरी तरह बदल गया है। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए तीन में से दो टेस्ट जीतता है और एक ड्रॉ करता है तो फिर उसके पास टॉप दो में जगह बनाने का मौका है, भले ही कंगारू टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज 2-0 से अंतर से जीत जाए।
यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की पारी पर भारी पड़ गया 8 गेंद खेलने वाला बल्लेबाज, IPL 2025 में मचाएगा धमाल
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
50 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines