WTC Points Table: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खत्म हो चुका है। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। तीसरे मैच को न्यूजीलैंड ने 423 रन से जीत लिया है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिला है। जहां इंग्लैंड ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है तो वहीं पॉइंट्स टेबल में अभी भी इंग्लैंड की टीम कीवी टीम से नीचे हैं।
चौथे पायदान पर पहुंची न्यूजीलैंड
सीरीज के आखिरी मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने टिम साउदी को शानदार विदाई दी है। ये न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी का आखिरी टेस्ट मैच था। साउदी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब इस जीत के बाद न्यूजीलैंड टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल की पॉइंट्स टेबल में फायदा पहुंचा है। न्यूजीलैंड की टीम अब श्रीलंका को पछाड़कर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। इसके अलावा श्रीलंका की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि इंग्लैंड की टीम नंबर-6 पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: न ओपनिंग, न मिडिल ऑर्डर.. गाबा में भी फ्लॉप रोहित, रिटायरमेंट का उठा सवाल
न्यूजीलैंड ने 423 रन से जीता मैच
तीसरे मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 347 रन बनाए थे। जिसके बाद इंग्लैंड की पहली पारी 143 रन पर ही सिमट गई थी। कीवी टीम की तरफ से पहली पारी में मैट हेनरी ने 4 विकेट चटकाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 453 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 600 से ज्यादा रनों का लक्ष्य जीत के लिए रखा था।
जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 234 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में मिचेल सेंटनर ने 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं इस मैच में केन विलियमसन के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। दूसरी पारी में विलियमसन ने 156 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज क्रिकेट में हुआ बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बनाया गया टेस्ट टीम का कप्तान
संबंधित खबरें
सरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
27 mins agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
28 mins agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
1 hr agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
1 hr agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
1 hr agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
2 hrs agoRanji Trophy: 22 साल के मनवंत कुमार ने काटा गदर, नंबर-9 पर आकर ठोके 135 रन
2 hrs ago‘सूर्यवंशी को रणजी ट्रॉफी खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर ने दी मैनेजमेंट को सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines