WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की पहले ही दिन ऑलआउट हो गई थी, वहीं साउथ अफ्रीका के भी 4 विकेट गिर चुके थे। पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कुल 14 विकेट चटकाए। फिलहाल साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान टेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंघम क्रीज पर बने हुए है, वहीं बल्लेबाजी के दौरान बावुमा को अपने पहले रन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था और जैसे ही उनका पहला रन पूरा हुआ सभी दर्शक झूम उठे।
31 गेंद बाद खुला बावुमा का खाता
पहले दिन साउथ अफ्रीका की तरफ से काफी डिफेंसिव खेल देखने को मिला। कप्तान टेम्बा बावुमा को अपना खाता खोलने के लिए 31 गेंद लगी। 31 गेंद बाद बावुमा ने अपना खाता खोला था। बावुमा के पहले रन पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक था। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस ने बावुमा के पहले रन पर शोर मचाकर उनकी सराहना की। वहीं कुछ फैंस को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की याद आ गई। बावुमा ने जोश हेजलवुड के ओवर में अपना खाता खोला था। इससे पहले वियान मुलडर को भी काफी डिफेंसिव क्रिकेट खेलते हुए देखा गया था। जिसके चलते वे 44 गेंदों पर महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे।
दबाव में साउथ अफ्रीका की टीम
पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका के 4 विकेट महज 43 रन पर ही गिर गए थे। एडेन मार्करम अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और उनको मिचेल स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद रेयान रिकल्टन थोड़ी लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन वे भी 16 रन बनाकर स्टार्क का दूसरा शिकार बने। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए थे और महज 2 रन बनाकर वे जोश हेजलवुड का शिकार बने। फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम थोड़ी दबाव में दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले दिन गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने 2 और पैट कमिंस-जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट चटकाया था।
212 पर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 212 रन पर ही ढेर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए थे तो वहीं स्टीव स्मिथ ने 66 रन की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से कागिसो रबाड़ा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। वहीं मार्को येनसन ने 3 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- WTC Final 2025: स्मिथ ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, रबाडा ने कंगारुओं का बनाया ‘कबाडा’, जानें पहले दिन का लेखा जोखा
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
31 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
38 mins agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
48 mins agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoइतिहास रच सकते हैं श्रेयस अय्यर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines