WTC 2025 Final: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता और इतिहास रच दिया। 27 साल बाद अफ्रीका ने आईसीसी खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले प्रोटियाज टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। अफ्रीका की ओर एडेन मार्करम सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने एक छोर से ऑस्ट्रेलिया को पानी पिला दिया। हालांकि अब 27 साल बाद अफ्रीका ने अपना आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करते हुए कमाल कर दिया। आइए मैच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 212 रन
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 56.4 ओवर में 212 रन बनाए थे। ऑस्ट्रलिया की ओर से स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। स्मिथ ने 112 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा वेबस्टर ने 92 गेंदों में 72 रन बनाए थे। वहीं साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 57.1ओवर में 138 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 74 रनों की बढ़त ली थी। इसके बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा।
इस तरह साउथ अफ्रीका ने कसा शिकंजा
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में बढ़त बनाने के बाद दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया के 73 रन पर ही 7 विकेट गिर गए थे। लेकिन मिचेल स्टार्क ने 58 और एलेक्स कैरी ने 43 रनों की शानदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65 ओवर में 207 रनों तक पहुंचाया और साउथ अफ्रीका को 282 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को खराब शुरुआत मिली। रियान रिकेल्टन 8 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने। लेकिन एक छोर से एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले शतक बना दिया। उनका साथ टेम्बा बावुमा ने भी दिया। उन्होंने भी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि चौथे दिन वह जल्द ही आउट हो गए। दूसरी पारी में बावुमा के बल्ले से 134 गेंदों में 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी निकली। जबकि मार्करम ने 207 गेंदों में 136 रनों की शानदार पारी खेली। अफ्रीका 83.4 ओवर में 282 रन बनाकर टेस्ट की नई चैंपियन बन गई।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines