WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल का मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। 11 जून से खेले जा रहे मुकाबले का तीसरा दिन समाप्त हो गया। साउथ अफ्रीका ने तीसरा दिन अपने नाम किया। तीसरे दिन साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। एडेन मार्करम के अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज औसतन गेंदबाजी करते हुए दिखे।
ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारी रही फ्लॉप
पारी में स्टीव स्मिथ (66) और ब्यू वेबस्टर (72)ने अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 212 तक पहुंचाया, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका दूसरे दिन 138 रनों पर ही सिमट गई थी। अफ्रीका की ओर से पहली पारी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल सका। वहीं दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया खासा प्रभावित नहीं कर सकी।
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 207 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मिचेल स्टार्क ने 136 गेंदों में 58 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। आज तक दुनिया का कोई भी खिलाड़ी आईसीसी फाइनल में 10वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी नहीं बना पाया था। लेकिन स्टार्क और हेजलवुड ने इतिहास रच दिया।
ऐसा रहा तीसरा दिन
282 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन कमाल की बल्लेबाजी की। तीसरे विकेट के लिए मिलकर एडेन मार्करम और टेम्बा बावुमा ने शतकीय साझेदारी निभाई। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका को पहला झटका 9 रन पर ही लगा, जब रियान रिकेल्टन को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। इसके अलावा 70 रनों पर वियान मल्डर ने टीम का साथ छोड़ दिया। लेकिन मार्करम और बावुमा ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया।
मार्करम तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद 157 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद हैं। इसके अलावा बावुमा 118 गेंदों में 62 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। 55.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 210/2 है। चौथे दिन अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 72 रनों की दरकरार है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
36 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
47 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines