WTC 2025 Points Table: भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी 2025 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 172 रनों से हराया था, इससे भारत को प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ और टीम इंडिया नंबर वन पर पहुंच गई। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम एक हार के साथ नंबर वन से दो पर पहुंच गई। भारत का इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी मुकाबला 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। अगर इस मैच में भारत को जीत मिलती है, तो टीम इंडिया नंबर वन पर ही बनी रहेगी। लेकिन प्वाइंट्स टेबल का एक ऐसा गणित भी है, जिससे भारतीय टीम अगला मैच बिना जीते भी नंबर वन पर ही बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल की हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानें क्या आईपीएल में वापसी कर पाएंगे खिलाड़ी
भारत कैसे बना रहेगा नंबर वन
भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी 2025 में अभी तक 8 मुकाबले में से 5 मैच जीतकर नंबर वन पर है। भारतीय टीम की जीत का प्वाइंट्स प्रतिशत 64.58 फीसदी है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर कीवी टीम है, जिसकी प्वाइंट्स प्रतिशत 60 फीसदी है। अगर भारत अगला मुकाबला हार जाता है, फिर तो टीम इंडिया का जीत प्रतिशत घटकर 57.407 हो जाएगा, लेकिन अगर यह मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो भारत का प्रतिशत घटकर 61.111 रहेगा। गौरतलब है कि प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान की टीम न्यूजीलैंड का जीत प्रतिशत 60.0 है। ऐसे में अगर भारत अगला मुकाबला नहीं भी जीत पाता है और सिर्फ ड्रॉ भी कर देता है, फिर भी भारत ही प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर रहेगा। धर्मशाला टेस्ट ड्रॉ होने की संभावना इसलिए जताई जा रही है क्योंकि मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश अगले टेस्ट मैच में बाधा उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में भारत को मैच ड्रॉ होने का भी फायदा मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने घर से बरामद की करोड़ों की नगदी
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच बदलेगा गणित
इस प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के रिजल्ट के बाद एक और मोड़ आएगा। कीवी और कंगारू टीम के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 8 मार्च से 12 मार्च के बीच खेला जाएगा। ऐसे में अगर इस मैच का अंजाम दोनों टीमों में से किसी की जीत के साथ तय हुआ, फिर तो भारत को नंबर वन का ताज छोड़ना होगा और टीम इंडिया नंबर वन से नंबर दो पर पहुंच जाएगी। अगर इस मैच को कीवी टीम अपने नाम कर लेती है, तो उसके पास जीत प्रतिशत 66.66 हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: डेवोन कॉन्वे बाहर तो कौन करेगा CSK के लिए ओपनिंग? युवा खिलाड़ी होगा दावेदार
भारत के लिए जीत क्यों जरूरी
दूसरी ओर अगर ऑस्ट्रेलिया अगला मुकाबला अपने नाम करती है, तो उसका जीत प्रतिशत 62.5 फीसदी हो जाएगा। ऐसे में अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच ड्रॉ करके नंबर वन पर विराजमान रहती है, तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के अंजाम के साथ ही यह ताज छोड़ना पड़ जाएगा। हालांकि अगर भारत अगला मुकाबला जीत जाता है, तो भारत का जीत प्रतिशत 68.51 हो जाएगा। इस स्थिति में किसी की जीत या फिर हार से भारत को प्वाइंट्स टेबल में कोई नुकसान नहीं झेलना होगा।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
18 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines