WTC 2025 Final Scenario Explained: ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में पटकनी देने के बाद अब WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम के इरादे मजबूत हैं। WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया ने पहले पायदान पर अपनी जगह बना ली है, वहीं डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर आ गई है। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में पहुंचने की राह इतनी भी आसान नहीं है। फाइनल में एंट्री करने के लिए टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों को अपने-अपने मैच तो जीतने ही होंगे लेकिन साथ ही दूसरी टीमों के मैच के नतीजों पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। चलिए आपको बताते हैं WTC फाइनल का पूरा समीकरण, कैसे WTC प्वाइंट्स टेबल की टॉप 5 टीमों में शामिल श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम नंबर 1 और नंबर 2 का खेल बिगाड़ सकती है।
भारत
भारत फिलहाल 61.11 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है, लेकिन उनकी राह भी इतनी आसान नहीं है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 295 रन से शानदार जीत के बाद भारत ने फिर से अपनी स्थिति मजबूत की है। लेकिन अभी भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी टेस्ट मैचों में जीत हासिल करने की जरूरत है। अगर भारत 4-0 से बाकी के बचे 4 मैच जीतता है तो वो बिना दूसरी टीम पर निर्भर हुए फाइनल में जगह बना सकता है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के पास इस वक्त 57.69 प्वाइंट्स हैं और उनके पास कुल 6 मैच हैं। भारत के खिलाफ घर में चार टेस्ट मैच और श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच। यानी ऑस्ट्रेलिया के पास फाइनल में जगह बनाने के लिए ज्यादा मौके हैं। भारत के खिलाफ उनकी शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम पांच मैच जीतने होंगे। हालांकि, उनका प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में भी अहम होगा, जिसने न्यूजीलैंड को हाल ही में करारी शिकस्त दी थी।
श्रीलंका
श्रीलंका की टीम 55.56 प्वाइंट्स के साथ टॉप 3 में बनी हुई है। हालांकि उनके लिए रास्ता बहुत मुश्किल होने वाला है। श्रीलंकाई टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है और पहला मैच हारने की कगार पर है जिसके बाद उनके लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। श्रीलंका के पास इसके बाद अब चार और मैच है- 2 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ और 2 उन्हें अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। अगर श्रीलंका अपने सभी चार टेस्ट मैच जीतता है, तो वो फाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन अगर वो किसी एक मैच में भी हारते हैं तो उन्हें दूसरे परिणामों पर निर्भर रहना होगा।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 2021 में WTC का पहला सीजन जीता था और अब वो फिर से फाइनल में जगह बनाने की तरफ देख रहे हैं। न्यूजीलैंड के पास 54.55 प्वाइंट्स हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ घर पर तीन टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अगर न्यूजीलैंड सभी मैच जीतता है, तो वो फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच सकता है, हालांकि एक हार उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है।
दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका इस बार फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए मजबूत स्थिति में है। उनके पास 54.17 प्वाइंट्स हैं और वो श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेंगे। अगर दक्षिण अफ्रीका सभी मैच जीतता है तो वो 69.44 प्वाइंट्स के साथ फाइनल में पहुंच सकता है। लेकिन अगर उन्हें कोई एक हार भी मिलती है, तो दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
WTC 2023-25 के फाइनल की दौड़ अब बेहद रोमांचक मोड़ पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के पास अपनी जगह पक्की करने का अच्छा मौका है, लेकिन उन्हें दूसरी टीमों से चुनौती का सामना करना होगा। यानी साफ है पिछली बार के फाइनल में भिड़ी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इस बार अपनी जगह पक्की करना आसान नहीं होगा क्योंकि बाकी टीमें भी अपना पूरा जोर लगा रही हैं।
यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बना T20 क्रिकेट का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, आज तक नहीं हुआ ऐसा कारनामा
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
2 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
3 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
3 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
4 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines