WTC 2025 Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम से उस खिलाड़ी को बाहर रखा गया है जो इस आईपीएल 2025 में धमाल मचा रहा है। इसके अलावा टीम में 2 स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है।
मिचेल मार्श को नहीं मिला मौका
आईपीएल 2025 में मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं। ये सीजन मार्श के लिए काफी शानदार रहा है। 10 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श ने 155.56 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए हैं। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी इस धाकड़ ऑलराउंडर को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया है।
कैमरून ग्रीन की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है। इंजरी के चलते ये खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहा था। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन ने दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। सैम कोंस्टास को लेकर फैंस के मन में काफी सवाल चल रहे थे, लेकिन उनको भी टीम में शामिल किया गया है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, “टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का समापन श्रीलंका में प्रभावशाली सीरीज जीत के साथ किया, जबकि पिछले साल भी टीम ने एक दशक में पहली बार भारत को हराया था।”
WTC 2025 फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
ट्रैवलिंग रिजर्व: ब्रेंडन डॉगेट।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पंजाब-दिल्ली के बीच रद्द हुए मैच पर आ गया फैसला, BCCI ने मैदान भी बदल डाला
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
3 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
3 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
4 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
4 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
4 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
5 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines