Wriddhiman Saha Retirement: भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी संन्यास की दहलीज पर खड़े हैं। एमएस धोनी को लेकर भी चर्चा है कि वे जल्द ही आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि वे लंदन में घुटने की सर्जरी कराने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच ही टीम इंडिया के एक और स्टार खिलाड़ी का नाम चर्चा में आ गया है। कहा जा रहा है कि भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट ऋद्धिमान साहा जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
बंगाल से लास्ट मैच खेलने का आग्रह
त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जयंत डे ने कहा है कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की ओर से साहा को अपने गृह राज्य पश्चिम बंगाल के लिए आखिरी मैच खेलने का आग्रह किया है। साहा हाल ही में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते नजर आए। जहां वे फ्लॉप रहे। साहा ने 9 मैचों में 15.11 के औसत और 118.26 के स्ट्राइक रेट से महज 136 रन बनाए।
दिसंबर 2021 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच
साहा इससे पहले बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी छोड़ चुके हैं। वह 2022 में त्रिपुरा के लिए प्लेयर कम मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। साहा की उम्र अभी 39 साल है। उन्होंने दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद वह लगातार ड्रॉप होते रहे। साहा ने लास्ट वनडे श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में खेला था। हाल ही में उन्होंने फरवरी में त्रिपुरा के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला। टेस्ट में उन्होंने 40 मैचों में 1353 रन बनाए हैं।
साहा-गांगुली की मीटिंग
पीटीआई की खबर के अनुसार, कोलकाता में साहा और गांगुली की मीटिंग हो चुकी है। गांगुली चाहते हैं कि साहा बंगाल के लिए कम से कम एक आखिरी मैच खेलें, तब संन्यास ले लें। हालांकि उन्होंने अभी तक त्रिपुरा से एनओसी नहीं मांगी है।
राहुल द्रविड़ ने संन्यास के लिए कहा?
साहा ने इससे पहले ईएसपीएनक्रिकइंफो से खुलासा किया कि उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास लेने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद राहुल द्रविड़ ने मुझे कमरे में बुलाकर संन्यास लेने की हिंट दी थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से चयनकर्ता और टीम प्रबंधन नए विकेटकीपर का विकल्प देखना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि तुम हमारी फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर नहीं हो। अब हम युवा विकेटकीपर को तैयार करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कसक अभी बाकी है…BCCI ने शेयर किया ऋषभ पंत का वीडियो, 7:52 पर पूरा देश होगा एक
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: बदल गए नियम…दो-तीन नहीं, जीतने पड़ सकते हैं 7 मैच, जानें सेमीफाइनल का समीकरण
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर-जय शाह के बीच क्या हुई बात? सामने आई डिटेल
ये भी पढ़ें: Head Coach: ना गंभीर, ना फ्लेमिंग…विराट कोहली से जुड़े खास शख्स ने धोनी पर जताया भरोसा
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह की इंस्टा स्टोरी वायरल, राफा हमले पर किया पोस्ट
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वार्मअप मैच ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ग्रुप A की टीम ने नेपाल को रौंदा
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक के दोस्त का बड़ा खुलासा, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
सीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
13 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
40 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines