भारतीय स्टार को विदाई मैच में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, टीम इंडिया के लिए जड़ चुका है 3 शतक

Wriddhiman Saha: रणजी ट्रॉफी में पंजाब और बंगाल के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय स्टार खिलाड़ी को गार्ड ऑफ ऑनर मिला, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

saha

Wriddhiman Saha: भारत में रणजी ट्रॉफी के आखिरी राउंड का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में कई भारतीय स्टार अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बंगाल की ओर से पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा भी अपना आखिरी घरेलू मैच खेलने के लिए उतरे। इस मैच में दिग्गज खिलाड़ी को गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

भारतीय स्टार को मिला सम्मान

ऋद्धिमान साहा ने कुछ महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था। इसके बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने घरेलू टूर्नामेंट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। 30 जनवरी से खेले जा रहे पंजाब और बंगाल के बीच मुकाबले में साहा अपना आखिरी घरेलू मैच खेलने के लिए उतरे। मैच के दूसरे दिन बंगाल टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

नहीं खोल सके खाता

अपने आखिरी रणजी मैच में ऋद्धिमान साहा का बतौर बल्लेबाज प्रदर्शन खराब रहा। पहली पारी में साहा खाता तक नहीं खोल सके। उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए 0 रन बनाए। पंजाब के गुरनूर बरार ने उन्हें आउट कर पवेलियन लौटाया। पहली पारी में पंजाब ने 191 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उन्होंने 343 रन बनाए। वहीं खबर लिखे जाने तक पंजाब 64/3 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

भारत के लिए साहा ने साल 2010 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए कुल 40 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान साहा ने 3 शतक के अलावा 29.41 की औसत से 1353 रन बनाए हैं। इसके अलावा 9 वनडे मैच में साहा के बल्ले से 13.66 की औसत के साथ 41 रन निकले हैं। भारत के लिए आखिरी टेस्ट उन्होंने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में खेला था। इसके बाद वह भारतीय टीम से दूर हो गए।

40 वर्षीय साहा ने आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन स्टार खिलाड़ी ने खासा कमाल नहीं किया। उन्होंने 9 मैचों में 15.11 की औसत के साथ 136 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ