हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, ये टूर्नामेंट होगा आखिरी

Wriddhiman Saha Announces Retirement: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
Wriddhiman Saha

Wriddhiman Saha Announces Retirement: हाल ही में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ भारत में रणजी ट्रॉफी का नया सीजन खेला जा रहा है, इस बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 40 वर्षीय साहा ने 17 साल के बाद अपने करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है। इस तेजतर्रार विकेटकीपर ने 2007 में बंगाल के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया था और उन्होंने फैसला किया है कि उनका आखिरी मैच भी अपने राज्य के लिए होगा। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मौजूदा सीजन के खत्म होने के बाद साहा क्रिकेट छोड़ देंगे और अपनी दूसरी पारी शुरू करेंगे।

साहा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्रिकेट में एक शानदार सफर के बाद, यह सीजन मेरा आखिरी सीजन होगा। रिटायर होने से पहले मैं बंगाल के लिए आखिरी बार खेलने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं रिटायर होने से पहले सिर्फ रणजी ट्रॉफी खेलूंगा। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं!”

रिद्धिमान साहा का क्रिकेट करियर

रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं। 40 टेस्ट मैचों की 56 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए रिद्धिमान ने 1353 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा 9 वनडे मैचों की 5 पारियों में इस खिलाड़ी ने 41 रन बनाए थे। इसके अलावा साहा ने 138 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं। जिसमें उनके नाम 14 शतक और 43 अर्धशतक के साथ 7013 रन दर्ज हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में थे गुजरात टाइटंस का हिस्सा

बात अगर उनके आईपीएल करियर की करे तो रिद्धिमान साहा पिछले तीन सालों से गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आईपीएल 2024 के बाद इस खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच खेला था। हालांकि इस मैच में रिद्धी ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए थे और 6 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए थे। रिद्धिमान साहा ने आईपीएल में 170 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 2934 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। आईपीएल इतिहास में रिद्धि ने 296 चौके और 87 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले गौतम गंभीर को मिला खास ‘दर्जा’, द्रविड़ को भी नहीं था ये अधिकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola