Vinesh Phogat On Brij Bhushan Sharan Singh: भारत की मशहूर रेसलर विनेश फोगाट ने रविवार (3 मई 2026) को चेतावनी दी कि अगर गोंडा में होने वाले आगामी नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के दौरान उन्हें या उनकी टीम के सदस्यों को कुछ भी अनहोनी होती है, तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी. साथ ही उन्होंने अपने कमबैक इस इवेंट में ‘पक्षपातपूर्ण अंपायरिंग’ को लेकर भी आशंकाएं जताईं.
विनेश ने जताया शक
तकरीबन 18 महीनों के बाद अपनी वापसी से पहले एक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि ये कॉम्पिटीशन, जो बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े एक वेन्यू पर होने वाली है, उसके नतीजों पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख के करीबी लोगों का इंफ्लूएंस हो सकता है.
मीडिया स गुजारिश
विनेश ने कहा, अगर कॉम्पिटीशन के दौरान मेरे, मेरी टीम या मेरे समर्थकों के साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी,” विनेश ने दोहराते हुए कहा. साथ ही, उन्होंने मीडिया और खेल जगत से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वेन्यू पर मौजूद रहने की गुजारिश की.
बृजभूषण के असर वाला वेन्यू
विनेश ने आगे कहा, ‘ये टूर्नामेंट ऐसी जगह आयोजित किया जा रहा है जहां उनका (बृजभूषण का) प्रभाव बहुत ज्यादा है. किस मुकाबले में कौन अंपायरिंग करेगा, कितने अंक दिए जाएंगे, मैट चेयरमैन के तौर पर कौन बैठेगा- ये सब कुछ उनके और उनके लोगों की तरफ से नियंत्रित किया जा सकता है.’
फेयर अंपायरिंग पर शक
31 साल की फीमेल रेसलर ने कहा कि वो ईमानदारी से मैट पर वापसी करना चाहती हैं और देश के लिए फिर से मेडल जीतना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने सभी के लिए समान अवसर मिलने पर शक जताया. उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे कोई विशेषाधिकार या स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं चाहिए. मैं बस इतना चाहती हूं कि नतीजे मैट पर एथलीटों की कड़ी मेहनत को दिखाएं’
मेंटल प्रेशर
विनेश ने ऐसे माहौल में मुकाबला करने के मानसिक दबाव पर भी चिंता जताई, जिसे उन्होंने अपने खिलाफ बताया; खासकर इसलिए क्योंकि सिंह के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न के मामले में वह शिकायत करने वाली महिलाओं में से एक हैं. पीड़ितों की पहचान और गरिमा की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए, सुश्री फोगाट ने कहा कि हालात की वजह से उन्हें मजबूर होकर सबके सामने अपनी बात कहनी पड़ी.
‘मैं 6 पीड़ितों में से एक’
उन्होंने कहा, ‘मैं उन 6 महिला पहलवानों में से एक हूं जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. मामला अभी भी कोर्ट में है और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं. ऐसी जगह पर मुकाबला करना जिसका संबंध उनसे हो, और जहां मौजूद ज्यादातर लोग उनसे जुड़े हो सकते हैं, मुझ पर बहुत ज्यादा मानसिक दबाव डालता है.’
विनेश का बड़ा आरोप
विनेश ने कहा, ‘मुझे शक है कि क्या मैं ऐसे माहौल में अपना 100 फीसदी दे पाऊंगी.’ उन्होंने अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया, और कहा कि सरकार और खेल मंत्रालय ‘तमाशबीन बनकर देख रहे हैं’ और उन्होंने असल में श्री सिंह को ‘पूरी छूट’ दे रखी है. विनेश गोंडा जिले में 57 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला करेंगी. उन्होंने पहले 50 किलोग्राम और 53 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला किया है.
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
36 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines