Paris Olympics Quota: भारत के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तीन खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक्स का कोटा हासिल कर लिया है। इसमें रेसलर रितिका हुड्डा, विनेश फोगाट और अंशु मलिक का नाम शामिल है। अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियन रितिका हुड्डा ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में 76 किग्रा वर्ग में हुई त्सज चांग को 7-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा जीता। यह पहली बार है जब भारत ने कुश्ती में महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में कोटा जीता है। यह कुश्ती में भारत के लिए चौथा ओलंपिक कोटा है।
अंशु मलिक ने 11-0 से दी शिकस्त
पहलवान अंशु मलिक ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में उज्बेकिस्तान की लैलोखोन सोबिरोवा को 11-0 से शिकस्त दी। उन्होंने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया। अंशु मलिक विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता हैं। उन्होंने बिश्केक में हुए अपने दोनों मुकाबले तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीते।
विनेश ने लौरा गनिक्यजी को 10-0 से हराकर हासिल किया कोटा
दूसरी ओर मानसी अहलावत 62 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में 0-6 से हारकर कोटा हासिल करने से चूक गईं। वहीं विनेश फोगाट ने बिश्केक में जारी एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जीत हासिल की। उन्होंने 50 किग्रा वर्ग में ये कोटा हासिल किया। विनेश ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की लौरा गनिक्यजी को 10-0 से करारी शिकस्त दी। बता दें कि पेरिस ओलंपिक्स की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। इसका समापन 11 अगस्त को होगा। ओलंपिक्स में 32 गेम्स में 329 ईवेंट्स होंगे।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
22 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
22 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
56 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines