विवादों से घिरे रहे रेसलर के पिता का हुआ निधन, साझा किया भावुक पोस्ट
Bajrang Punia: बजरंग पूनिया के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज जारी था। 11 सितंबर शाम 6:15 मिनट में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस बात की जानकारी बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिय पर जानकारी देते हुए लिखा कि आज शाम सवा छह बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे। समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा।
बता दें कि बजरंग के पिता खुद बलवान पूनिया एक पहलवान थे। उन्होंने बजरंग पूनिया को खुद रेसलिंग के गुर सिखाए थे। बजरंग का परिवार हरियाणा के झज्जर जिले के खुडन गांव से ताल्लुक रखता है, लेकिन पिछले कई सालों से सोनीपत के मॉडल टाउन में रहता है। बलवान पूनिया का अंतिम संस्कार कल, 12 सितंबर 2025 को झज्जर जिले के उनके पैतृक गांव खुडन में किया जाएगा।
साल 2023 में भारतीय खिलाड़ी विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन पहलवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन भी दिया था और बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की डिमांड की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद FIR भी दर्ज की थी। कई दिनों तक इन खिलाड़ियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। फिलहाल कोर्ट में ये केस जारी है।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup: UAE के खिलाफ तबाही मचाने के बाद शिवम दुबे का क्लियर मैसेज, कहा – ‘हार्दिक और मेरी कोई तुलना नहीं’
बजरंग पुनिया ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा स्टार खिलाड़ी ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वहीं विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में वह कई पदक अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: