हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL 2027 ऑक्शन में ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड, लिस्ट में भारत की वर्ल्ड कप विनर भी शामिल

WPL 2027 मिनी ऑक्शन में 25 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनक्स पर 1.10 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगी. वहीं, कई बड़े नामों को कोई खरीदार नहीं मिला. यहां जानिए ऐसे 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो WPL 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं.

विज्ञापन
WPL 2027 Auction (PIC Credit - WPL/X)

WPL 2027 Auction: कोच्चि में आयोजित महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की मिनी ऑक्शन में कुल 25 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी, जिसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहीं. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं, जिन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा. वहीं, किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये और जी कमालिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

वहीं, ऑक्शन में कुछ ऐसी स्टार खिलाड़ियां भी रहीं, जिन्हें शानदार प्रदर्शन और अनुभव के बावजूद कोई खरीदार नहीं मिला. इसमें भारत की वर्ल्ड कप विनर भी शामिल हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे 5 स्टार खिलाड़ियों के बारे में, जो WPL 2027 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं.

1. चमारी अटापट्टू

श्रीलंका की दिग्गज ऑलराउंडर चमारी अटापट्टू दुनिया की बेहतरीन टी20 खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से किसी भी मुकाबले का रुख बदल सकती हैं. 36 वर्षीय अट्टापट्टू ने WPL 2027 ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उनके अनुभव और ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए ऑक्शन में उन्हें खरीदार नहीं मिलना चौंकाने वाला रहा. वह लगातार दूसरी बार WPL ऑक्शन में अनसोल्ड रही हैं. 2024 में वह यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा रहीं थी.

विज्ञापन

2. उमा छेत्री

उमा छेत्री भारतीय टीम की 2025 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम की एकमात्र सदस्य हैं, जिन्हें WPL 2027 के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. 24 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई. WPL में यूपी वॉरियर्स (UPW) के लिए खेल चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था.

3. साइमा ठाकुर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 10 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकीं साइमा ठाकुर को भी WPL 2027 की नीलामी में निराशा हाथ लगी. उन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

विज्ञापन

4. सायका इशाक

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज सायका इशाक भी WPL 2027 की नीलामी में अनसोल्ड रहीं. वह भारतीय टीम के लिए एक वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. सायका 2022-23 सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रही हैं और WPL में 23 मैचों में 25 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. इसके बावजूद किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर बोली नहीं लगाई. उन्होंने भी अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था.

5. सोफिया डंकले

इंग्लैंड की स्टार खिलाड़ी सोफिया डंकले को भी WPL 2027 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला. वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी करने की क्षमता भी रखती हैं. सोफिया WPL के 2022-23 सीजन में गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा रह चुकी हैं. इसके बावजूद इस बार किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WPL 2027 Auction में 25 खिलाड़ियों की चमकी किस्मत, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, जानिए किसे मिले कितने पैसे?

WPL 2027 ऑक्शन की अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

खिलाड़ीभूमिकाबेस प्राइस
अमनदीप कौरऑलराउंडर10 लाख रुपये
प्रणवी चंद्राबल्लेबाज10 लाख रुपये
श्रद्धा पोखरकरगेंदबाज10 लाख रुपये
हुमैरा काजीबल्लेबाज10 लाख रुपये
ब्री इलिंगगेंदबाज30 लाख रुपये
पलक सिंहऑलराउंडर10 लाख रुपये
मिली इलिंगवर्थऑलराउंडर10 लाख रुपये
त्रिवेणी वशिष्ठगेंदबाज20 लाख रुपये
ईशा ओझाऑलराउंडर10 लाख रुपये
खुशी भाटियाविकेटकीपर-बल्लेबाज10 लाख रुपये
तनिषा ओहलानबल्लेबाज20 लाख रुपये
इरा जाधवबल्लेबाज10 लाख रुपये
देविका वैद्यगेंदबाज30 लाख रुपये
परुणिका सिसोदियागेंदबाज10 लाख रुपये
सोनम यादवगेंदबाज10 लाख रुपये
सामंथा बेट्सगेंदबाज10 लाख रुपये
शानू सेनगेंदबाज10 लाख रुपये
शबनम एमडी शकीलगेंदबाज10 लाख रुपये
सोप्पादंडी यशश्रीगेंदबाज20 लाख रुपये
रीमा एक्कागेंदबाज10 लाख रुपये
एद्दला सृजनागेंदबाज10 लाख रुपये
भाविका अहिरेविकेटकीपर-बल्लेबाज10 लाख रुपये
शिवानी सिंहविकेटकीपर-बल्लेबाज10 लाख रुपये
उमा छेत्रीविकेटकीपर-बल्लेबाज30 लाख रुपये
चमारी अथापथ्थुऑलराउंडर30 लाख रुपये
आयुषी सोनीबल्लेबाज30 लाख रुपये
सोफिया डंकलेबल्लेबाज50 लाख रुपये
राघवी बिष्टबल्लेबाज30 लाख रुपये

ये भी पढ़ें- WPL 2027 ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, जानें किस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Sanjeet

    संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola