WPL 2026, UP Warriorz Retention List: महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी 5 टीमों ने अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ी, तो आरसीबी ने 4 और गुजरात जायंट्स ने 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. लेकिन यूपी वॉरियर्स ने सबको चौंकाते हुए सिर्फ एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने का फैसला किया है.
फ्रेंचाइजी ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की प्लेयर ऑफ द मैच टूर्नामेंट रही भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया है. बता दें कि, दीप्ति की कप्तानी में यूपी वॉरियर्स पिछले सीजन सबसे आखिरी स्थान पर रही थी.
यूपी वॉरियर्स ने श्वेता सहरावत को किया रिटेन
WPL 2026 सीजन के लिए यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ 21 साल की अनकैप्ड बल्लेबाज श्वेता सहरावत को रिटेन किया है. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 50 लाख रुपये में रिटेन किया है. श्वेता यूपी वॉरियर्स के लिए अब तक तीन सीजन खेल चुकी है और 23 मैचों में 13.73 की औसत और 103.98 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं. अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी वॉरियर्स ने साल 2023 में श्वेता को 40 लाख रुपये में खरीदा था.
श्वेता ने डब्ल्यूपीएल 2025 में यूपी वॉरियर्स के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाए और सबसे ज्यादा छक्के जड़े. इस शानदार प्रदर्शन के चलते ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन के लिए टीम में बरकरार रखने का फैसला किया है.
दीप्ति शर्मा समेत सभी खिलाड़ियों को किया रिलीज
यूपी वॉरियर्स ने श्वेता सेहरावत को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. इसमें दीप्ति शर्मा के अलावा, सोफी एक्लेस्टोन, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, एलिसा हीली, उमा चेट्री और किरण नेविग्रे जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं. बता दें कि, दीप्ति ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया.
उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया और भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में दीप्ति के रिटेन न पर फैंस हैरान हैं.
ऑक्शन में इतने पर्स के साथ उतरेगी यूपी वॉरियर्स
सिर्फ अनकैप्ड खिलाड़ी श्वेता सेहरावत को 50 लाख रुपये में रिटेन करने के बाद यूपी वॉरियर्स अब सभी टीमों में सबसे बड़े पर्स 14.5 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी. फ्रेंचाइजी के पास 4 राइट टू मैच (RTM) कार्ड भी होंगे, जिसका इस्तेमाल वे अधिकतम दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ियों खरीद सकती हैं. इससे उन्हें अपने कुछ पूर्व सितारों को वापस खरीदने का एक अच्छा मौका मिलेगा.
यूपी वॉरियर्स के रिलीज किए गए खिलाड़ी
दीप्ति शर्मा, अलाना किंग, अंजलि सरवानी, अरुशी गोयल, चमारी अट्टापथु, चिनेले हेनरी, गौहर सुल्ताना, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, उमा छेत्री, वृंदा दिनेश.
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: गौतम गंभीर के एक ‘फैसले’ ने जिताया चौथा टी20 मैच? कप्तान सूर्या ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
5 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
11 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
56 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines