WPL 2026 Retention List: महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले हैं. फ्रेंचाइजियों ने कई स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो कईयों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. भारत की चार स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और शेफाली वर्मा अपनी-अपनी टीमों के साथ बनी हुई हैं.
लेकिन हैरानी की बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग और न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर अमेलिया केर को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है. इनके साथ ही वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति शर्मा का नाम भी रिलीज लिस्ट में है, जबकि उन्होंने 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्स की कप्तानी भी की थी.
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को किया रिटेन
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने 5-5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, जी कामलिनी, नैट सीवर ब्रंट और हेली मैथ्यूज को रिटेन किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने मरिजेन कैप्प, जेमिमा रोड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड और निकी प्रसाद को रिटेन किया है. बता दें कि, WPL 2026 के लिए सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा 5 ही खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थी.
RCB ने 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने WPL 2026 के लिए अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. आरसीबी ने स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी और श्रेयंका पाटिल को रिटेन किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 2 खिलाड़ी एश्ले गार्डनर और बेथ मूनी को रिटेन किया है. जबकि यूपी वॉरियर्स ने सिर्फ 1 खिलाड़ी श्वेता सेहरावत को रिटेन किया है. यूपी ने ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया है. दीप्ति ने हाल में भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. फ्रेंचाइजी के इस फैसले से हर कोई हैरान है.
WPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट
- दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रॉड्रिग्स, शफाली वर्मा, निकी प्रसाद.
- मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज.
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल.
- गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी
- यूपी वॉरियर्स: श्वेता सेहरावत
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले बिकने वाली है आरसीबी! फ्रेंचाइजी ने कर दिया बड़ा ऐलान
WPL में रिटेंशन के नियम
हर टीम ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं, जिसमें 3 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ियों का होना अनिवार्य है. अगर कोई टीम 5 खिलाड़ियों को रखती है, तो उनमें से कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना जरूरी है. इस बार WPL ऑक्शन में पहली बार Right To Match (RTM) कार्ड का विकल्प भी दिया गया है. यानी अब टीमें अपने पुराने खिलाड़ियों को ऑक्शन में दोबारा खरीद सकती हैं. अगर कोई टीम 3 या 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन करती है, तो उसे 2 या 1 RTM कार्ड मिलेंगे.
टीमों के पास कितना पर्स और RTM कार्ड?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WPL 2026 मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा. हर टीम के पास कुल 15 करोड़ रुपये का बजट है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास अब 5.75 करोड़ रुपये बचे हैं. दोनों के पास RTM नहीं है. यूपी वॉरियर्स के पास 14.5 करोड़ रुपये और 4 RTM कार्ड हैं. इसका मतलब यूपी फ्रेंचाइजी ऑक्शन में सबसे मजबूत स्थिति में रहेगी. गुजरात जायंट्स के पास 9 करोड़ रुपये और भारतीय खिलाड़ियों के लिए 3 RTM हैं. RCB के पास 6.25 करोड़ रुपये और 1 RTM है.
ये भी पढ़ें- ये हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल, जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines