WPL 2026 Final, RCB vs DC: क्रिकेट फैंस को आज यानी 5 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग में रोमांचक खिताबी मुकाबला देखने को मिलने वाला है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2026 का फाइनल मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने इस पूरे सीजन जबरदस्त खेल दिखाया है और अब खिताब अपने नाम करने से बस एक कदम दूर है. दिल्ली ने लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है, जबकि RCB दूसरी बार खिताबी मुकाबले में उतर रही है.
एक तरफ 2024 की चैंपियन आरसीबी फिर से ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं दिल्ली की टीम अपना पहला WPL खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस खिताबी भिड़ंत से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी है.
DC vs RCB: शानदार फॉर्म में है दोनों टीमें
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने WPL 2026 में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. RCB ने लीग स्टेज में खेले 8 मैचों में से 6 मैच जीते और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर फाइनल में जगह बनाई है. आरसीबी ने 2024 में अपना पहला खिताब जीता था और अब दूसरी बार ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है. हालांकि, RCB को इस बार चैंपियन बनने के लिए WPL का एक पुराना ट्रेंड तोड़ना होगा.
अब तक WPL के इतिहास में कोई भी टीम लीग स्टेज से सीधे फाइनल में पहुंचकर चैंपियन नहीं बनी है. वहीं, जेमिमा रोड्रिग्स की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है. दिल्ली की टीम को पिछले तीन खिताब मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इस बार दिल्ली की टीम फाइनल में जीत हासिल कर पहली बार चैंपियन बनने के लिए पूरा जोर लगाएगी.
DC vs RCB: हेड टू हेड किसका पलड़ा भारी?
WPL 2026 सीजन में भले ही RCB शानदार फॉर्म में दिख रही हो, लेकिन आंकड़ों की कहानी कुछ और ही कहती है. WPL इतिहास में अब तक RCB और DC के बीच कुल 9 बार मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 6 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जबकि आरसीबी को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. आंकड़ों के हिसाब से आरसीबी के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी नजर आता है.
बता दें कि, 2024 WPL के फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को हराकर ही खिताब जीता था. ऐसे में दिल्ली की टीम न सिर्फ खिताब जीतने, बल्कि उस हार का बदला भी लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. यानी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच विवाद के बीच PCB के पूर्व चीफ ने किया चौंकाने वाला खुलासा, BCCI पर लगाया ‘धमकाने’ का आरोप
RCB vs DC WPL 2026 Final: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, नदीन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नायक, लिंसी स्मिथ, श्रेयांका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लॉरेन बेल.
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, मरीजन कैप, निकी प्रसाद, अलाना किंग, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
ये भी पढ़ें- किस पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम में ‘सैयद’ और ‘किरमानी’ दोनों शब्द आते हैं? 99% क्रिकेट फैंस के पास नहीं होगा जवाब!
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
34 mins ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
1 hr agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
2 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
3 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
4 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
12 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
12 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
13 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines