WPL 2026 Final, Delhi Capitals vs RCB Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. 5 फरवरी को दोनों टीमें वडोदरा में भिड़ने वाली हैं. दिल्ली ने लगातार 4 बार फाइनल में जगह बनाई है. ऐसे में टीम अपने पहले खिताब पर नजरें जमाए हुए हैं. इसके अलावा आरसीबी दूसरा खिताब जीतने की नियत से मैदान पर उतरने वाली है. दिल्ली और आरसीबी शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में आइए नजर डालते हैं संभावित प्लेइंग 11 और सभी जरूरी डिटेल्स पर.
शेफाली और मंधाना पर रहेंगी नजरें
इस सीजन तीन मुकाबलों में लिजेल ली और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय साझेदारी की है और तीनों में DC को जीत हासिल हुई है. इसके अलावा आरीसीबी की कप्तान स्मृति मांधना ने अब तक आठ पारियों में 48.33 की औसत और 141.46 के स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली और आरसीबी के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं. आरसीबी ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैच में दिल्ली को जीत मिली है. आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली काफी आगे है.
दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11
लिजेल ली (विकेटकीपर), शफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), मारीजान काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा.
आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल.
कब और कहां देखें मुकाबला?
RCB और DC के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होने वाला है. इस मैच को जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है.
दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, (विकेटकीपर), लुसी हैमिल्टन, चिनेले हेनरी, मारिजान काप, अलाना किंग, लिजेल ली, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, शैफाली वर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, प्रगति सिंह, एडडला स्रुजाना, लौरा वोलवार्ट.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), लॉरेन बेल, नादिन डी क्लर्क, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, कुमार प्रथ्योशा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, लिन्से स्मिथ, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, राधा यादव.
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
48 mins agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
2 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
3 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
4 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
4 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
5 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines