WPL 2026 Auction, Alyssa Healy: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के लिए 27 नवंबर को नई दिल्ली में मेगा ऑक्शन हुआ, जहां सभी 5 टीमें अपनी-अपनी स्क्वॉड को मजबूत बनाने में जुटी दिखीं. फ्रेंचाइजियों ने जमकर पैसा लुटाया और कुल 67 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 23 विदेशी प्लेयर्स भी शामिल हैं. हालांकि, ऑक्शन में कुछ हैरान करने वाले फैसले भी देखने को मिले.
एक तरफ जहां यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके दीप्ति शर्मा को फिर से 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया. तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं. हीली पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसे देखकर फैंस काफी हैरान थे. वहीं, अब हीली के अनसोल्ड रहने के पीछे की बड़ी वजह सामने आई है.
एलिसा हीली क्यों रहीं अनसोल्ड?
WPL मेगा ऑक्शन में एलिसा हीली को नहीं खरीदने को लेकर अलग-अलग टीमों के कोच ने अपनी-अपनी वजहें बताईं. ESPN क्रिकइन्फो के मुताबिक, यूपी वॉरियर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा कि उन्हें भी हीली के अनसोल्ड रहने पर हैरानी हुई. लेकिन WPL में प्लेइंग 11 में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेलने दे सकते हैं, इसलिए टीमों के पास विकल्प कम होते हैं. ज्यादातर फ्रेंचाइजियां ऐसे खिलाड़ी चाहती हैं जो बैटिंग-बॉलिंग दोनों कर सकें.
वहीं, आरसीबी की असिस्टेंट कोच अन्या श्रुबसोल ने भी साफ कहा कि उनका टॉप ऑर्डर पहले ही मजबूत है और ऋचा घोष के टॉप-5 में होने से हीली फिट नहीं बैठती थीं. जबकि दिल्ली कैपिटल्स के कोच जोनाथन बैटी ने बताया कि हीली उनकी लिस्ट में जरूर थीं, लेकिन उन्होंने स्क्वॉड को ज्यादा फ्लेक्सिबल रखना जरूरी समझा.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मिले PM मोदी, सामने आया वीडियो
WPL में हीली का शानदार प्रदर्शन
एलिसा हीली WPL में यूपी वॉरियर्स का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने अब तक 17 मैच खेलते हुए 26.75 की औसत और करीब 130.48 के स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रहा है. हिली चोट के कारण WPL का पिछला सीजन नहीं खेल पाईं थी. 36 साल की ऑस्ट्रेलियाई कप्तान किसी भी गेंदबाजी यूनिट की धज्जियां उड़ाने का दम रखती हैं. ऑक्शन में वो 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में शामिल हुई थी, लेकिन उनका न खरीदा जाना सबको हैरान किया.
ऑक्शन में ये दिग्गज भी रहीं अनसोल्ड
WPL मेगा नीलामी में एलिसा हीली के अलावा कुछ और बड़े नाम भी अनसोल्ड रहे. इंग्लैंड की हीथर नाइट और एलिस कैप्सी, ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग, अमांडा-जेड वेलिंग्टन, डार्सी ब्राउन और श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू, इन सभी स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला. वहीं, दूसरी तरफ अमेलिया केर इस ऑक्शन की सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी बनीं. मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा.
ये भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर! आयरलैंड ने T20I मैच में बांग्लादेश को किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
49 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines